CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Tiranga Yatra : बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Bastar Tiranga Yatra : बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Bastar Tiranga Yatra
Bastar Tiranga Yatra

सीजी भास्कर, 13 अगस्त। बस्तर: तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन सुकमा और बीजापुर के नक्सल प्रभावित इलाकों से होकर गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य शहीद जवानों के बलिदान को नमन करना और इन क्षेत्रों में तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश पहुंचाना है। 12 अगस्त को नारायणपुर से शुरू हुई यात्रा पहले दिन बारसूर होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची थी। दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद 13 अगस्त को यात्रा सुकमा के लिए रवाना हुई। (Bastar Tiranga Yatra)

Contents
  • शहीद जवानों को किया जाएगा नमन : Bastar Tiranga Yatra
  • 14 अगस्त को कुर्रेगुट्टा पहाड़ी पर फहराया जाएगा तिरंगा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों बाइकर्स यात्रा में शामिल हैं। दूसरे दिन यात्रा दंतेवाड़ा से कुआकोंडा, भूसारास घाटी, चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, मनीकोंटा, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बुरकापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम होते हुए बीजापुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

Bastar Tiranga Yatra
Bastar Tiranga Yatra : बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

 

शहीद जवानों को किया जाएगा नमन : Bastar Tiranga Yatra

यात्रा के दौरान उन स्थानों पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जहां नक्सली हमलों में सुरक्षाबलों के जवानों ने अपनी जान गंवाई थी। बुरकापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम जैसे इलाकों में शहीद स्थलों से मिट्टी भी संग्रहित की जाएगी।

यात्रा के जरिए शहीद जवानों के बलिदान को याद करने के साथ नई पीढ़ी तक उनकी वीरता और संघर्ष की कहानी पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। कभी नक्सल हिंसा के लिए चर्चित रहे इन इलाकों से तिरंगा यात्रा का गुजरना भी खास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Raipur Tiranga Yatra : शान से लहराया तिरंगा, फूलों की बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा

14 अगस्त को कुर्रेगुट्टा पहाड़ी पर फहराया जाएगा तिरंगा

यात्रा का तीसरा और अंतिम दिन 14 अगस्त को होगा। बीजापुर से आगे बढ़ते हुए यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला होते हुए कुर्रेगुट्टा पहाड़ी पहुंचेगी। यहां तिरंगा फहराने के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।

कुर्रेगुट्टा पहाड़ी को कभी माओवादियों का प्रभाव वाला इलाका माना जाता था। ऐसे में यहां तिरंगा फहराना यात्रा का प्रमुख आकर्षण होगा। आयोजकों के मुताबिक, यात्रा के जरिए बस्तर में शांति, राष्ट्रभक्ति और सुरक्षाबलों के बलिदान के सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

डायरिया से 1 की मौत, 4 गंभीर, CMHO ने कहा- ORS पाउडर शराब के साथ न पिएं, तो गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिलासपुर हादसा: कंटेनर से टकराकर भागी कार ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी कांड: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरी, अन्य आरोपियों पर जारी रहेगा मुकदमा
रायपुर में जुटेंगे देशभर के 1000+ बुनकर, सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन 23-24 अगस्त को
ED की कार्रवाई को लेकर हाईकमान से चर्चा:दिल्ली से लौटकर भूपेश से मिले बैज, कहा-प्रदेश में OBC-आदिवासी नेतृत्व निशाने पर, बघेल आज जाएंगे दिल्ली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?