CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में बीजेपी का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: सांसद, विधायक समेत पदाधिकारियों को मिली 50-50 झंडे बांटने की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में बीजेपी का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: सांसद, विधायक समेत पदाधिकारियों को मिली 50-50 झंडे बांटने की जिम्मेदारी

By Newsdesk Admin
10/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 अगस्त |

Contents
  • 12 लाख तिरंगों का ऑर्डर, एमपी-यूपी से भी होगा वितरण
  • तिरंगा यात्राएं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तैयारी
  • लक्ष्य- 50 लाख घरों में तिरंगा फहराना

रायपुर
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान के तहत हर घर तिरंगा पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक और मंडल सदस्यों को 50-50 तिरंगा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह अभियान राज्य के साथ-साथ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी चलेगा।

12 लाख तिरंगों का ऑर्डर, एमपी-यूपी से भी होगा वितरण

बीजेपी नेता नवीन मार्कंडेय के अनुसार, संगठन ने कुल 12 लाख तिरंगों का ऑर्डर दिया है, जो छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी लाए जाएंगे। शक्ति केंद्रों के माध्यम से ये तिरंगे हर घर तक पहुंचाए जाएंगे ताकि देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा सके।

तिरंगा यात्राएं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तैयारी

10 से 14 अगस्त तक मंडलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। वहीं 13 से 15 अगस्त तक घरों, कार्यालयों और संस्थानों में कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी इस अभियान के साथ जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य जनभावना और बलिदान की भावना को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना है।

लक्ष्य- 50 लाख घरों में तिरंगा फहराना

बीजेपी ने इस बार 50 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के 24 लाख घरों से दोगुना है। जिला, मंडल और बूथ स्तर पर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैठकें लगातार चल रही हैं। पार्टी ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि वे अपने घरों में बच्चों के साथ तिरंगा फहराएं, ताकि युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और मजबूत हो।

भीषण गर्मी में राहत: रायपुर में राशन दुकानों का समय बदला, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
‘मुसलमानों तुम्हारी दाढ़ी और टोपी’ AIMIM के अख्तरुल ईमान ने जालिमों से की बीजेपी नेताओं की तुलना
Culvert broke Road was blocked : NH-130C पर 12 घंटे का चक्काजाम, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला रास्ता
PM Vay Vandana Card : पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर, 3.60 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित
Micro Irrigation Scheme : किसानों के लिए बड़ी सौगात, 31.73 करोड़ की कोड़ेबोड़ सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Illegal liquor Raid : आंगन से चल रहा था कच्ची महुआ शराब का कारोबार, कोनी पुलिस की घेराबंदी में 40 लीटर जब्त

18/02/2026
Jashpur Election Award
छत्तीसगढ़

Jashpur Election Award : तकनीक से बदली चुनावी तस्वीर, जशपुर की पहल ने राज्य स्तर पर सबका ध्यान खींचा

23/01/2026
Manoj Sinha Speech
छत्तीसगढ़

Manoj Sinha Speech : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : मनोज सिन्हा

10/11/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

‘तेजस्वी के पास शेर का करेजा’, पटना में RJD नेता ने लगाया पोस्टर, वक्फ बिल पर साथ देने के लिए कहा शुक्रिया

08/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?