CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बैंक मैनेजर रिश्वत में खा गया 39 हजार का देशी मुर्गा, सवा लाख रुपये भी डकारे फिर भी नहीं मिला किसान को लोन, बोला – “भैया आत्मदाह कर लूंगा” मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का

बैंक मैनेजर रिश्वत में खा गया 39 हजार का देशी मुर्गा, सवा लाख रुपये भी डकारे फिर भी नहीं मिला किसान को लोन, बोला – “भैया आत्मदाह कर लूंगा” मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का

By Newsdesk Admin
01/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 01 दिसंबर। एक बैंक मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर 39 हजार का मुर्गा मंगाकर खा गया। इसके साथ ही उसने किसान से 10 फीसदी कमीशन भी ले लिया। बावजूद इसके न तो उसने लोन दिया और न ही रिश्वत के पैसे ही वापस किया। अब किसान ने कलेक्टर से लोन और बैंक मैनेजर द्वारा खाए गए मुर्गे की रकम और कमीशन के पैसे वापस कराने की मांग की है।

आपको बता दें कि घुसखोरी और मुफ्त का माल हलक से नीचे उतारने वालों का अंदाज ही कुछ अलग होता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी में भारतीय स्टेट बैंक का ब्रांच है। यहां के ब्रांच मैनेजर ने एक किसान से जो कुछ किया वह कम हैरान और चौंकाने वाला नहीं है।दरअसल किसान को लोन की जरुरत थी। ब्रांच मैनेजर ने लोन देने के एवज में किसान से 38 हजार रुपये का मुर्गा खा गया। 12 लाख रुपये का कर्ज देने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की बात भी उसने की थी अब ब्रांच मैनेजर ने किसान को लोन देने से इंकार कर दिया है। परेशान और गुस्से से आग बबूला किसान ने मस्तूरी एसडीएम से घुसखोर ब्रांच मैनेजर की शिकायत की है। किसान ने एसडीएम को लिखे शिकायती पत्र में चेतावनी भी दी है। अगर उसकी शिकायत पर ब्रांच मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसी स्थिति में वह आत्मदाह कर अपनी जान दे देगा।

मस्तूरी के सरगंवा में रहने वाला किसान रूपचंद मनहर ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि उसने पोल्ट्री के कारोबार के लिए एसबीआई मस्तूरी में 12 लाख रुपये लोन का आवेदन किया था। किसान का आरोप है कि बैक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के एवज में एडवांस में 10 परसेंट यानी कि 1 लाख 20 हजार रुपये के कमीशन की मांग की।

किसान का आरोप है कि उसने अपनी मुर्गियों को बेचकर दो महीने के भीतर बैंक मैनेजर को कमीशन की उक्त रकम बतौर एडवांस दे दिया। इसके बाद बैंक मैनेजर हर शनिवार को उससे देशी मुर्गे की डिमांड करता रहा। इस तरह उसने किसान से रिश्वत में बतौर एडवांस रकम के साथ ही  38 हजार 900 रुपये का मुर्गा भी मंगाकर खा गया, जिसकी रसीद भी उसके पास है।

किसान का कहना है कि बावजूद इसके बैंक मैनेजर उसे लोन नहीं दे रहा है। किसान ने जिला प्रशासन से बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उसने लोन और बैंक मैनेजर से उसके पैसे वापस दिलाने की भी मांग की है।

आत्मदाह की चेतावनी

किसान ने चेतावनी दी है कि अगर बैंक मैनेजर द्वारा उससे लिया गया कमीशन और मुर्गों की रकम वापस नहीं की जाती है तो वह 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक भूख हड़ताल पर बैठेगा। इसके बावजूद अगर उसकी रकम वापस नहीं की तो वह दो से 6 दिसंबर तक भूख हड़ताल पर बैठेगा । इसके बावजूद उसकी रकम वापस नहीं हुई तो वह बैंक के सामने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर लेगा ।

Chhattisgarh Assembly Budget Session: जर्जर पुल-पुलियों पर विधानसभा में गूंजा सवाल, ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठी मांग
Chhattisgarh Urban Development Projects : 834 करोड़ मंजूर, विकास काम ठप! फाइलों में कैद शहरों के सपने
युवती के साथ होटल पहुंचा लड़का, जल्दी से बुक कराया रूम, 6 घंटे घुसे रहे कमरे में फिर ऐसी खबर मिली कि दौड़ी दौड़ी होटल पहुंच गई पुलिस
Factory Accident : भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत
PMGSY Bridge Projects : मल्लीन नाला और लवन–सिरियाडीह मार्ग पर बड़े पुल तैयार, 10 गांवों को सीधा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

Water Level Update
Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Rare White Krait
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Newborn Baby
Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सुबह की शुरुआत गांव के लोगों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?