CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wanted Woman Naxalite Surrenders: संगठन से मोहभंग के बाद लिया बड़ा फैसला

Wanted Woman Naxalite Surrenders: संगठन से मोहभंग के बाद लिया बड़ा फैसला

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share

सीजी भास्कर 24 अप्रैल I मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और जिला पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रयास’ को बड़ी सफलता मिली है।( Wanted Woman Naxalite Surrenders)

Contents
  • देहकी उर्फ जीत्ती ने किया आत्मसमर्पण
  • 2010 में संगठन से जुड़ी थी नक्सली गतिविधियों में
  • संगठन में भेदभाव और अत्याचार से थी परेशान : Wanted Woman Naxalite Surrenders
  • पुलिस ने बताया बड़ी सफलता

माओवादी संगठन में सक्रिय 1 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के लगातार दबाव और संगठन के भीतर भेदभाव से परेशान होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

देहकी उर्फ जीत्ती ने किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली की पहचान देहकी उर्फ जीत्ती के रूप में हुई है। वह रावघाट LOS/SOS की सक्रिय सदस्य रही है। मूल रूप से कांकेर जिले के मदनबाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजाल (राउतपारा) की निवासी है।

2010 में संगठन से जुड़ी थी नक्सली गतिविधियों में

जानकारी के अनुसार, देहकी वर्ष 2010 में माओवादी विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हुई थी। शुरुआती समय में उसने मदनबाड़ा क्षेत्र में काम किया, जिसके बाद वह माड़ क्षेत्र में सक्रिय रही और लंबे समय तक रावघाट एरिया कमेटी के तहत विभिन्न गतिविधियों में शामिल रही। (Wanted Woman Naxalite Surrenders)

संगठन में भेदभाव और अत्याचार से थी परेशान : Wanted Woman Naxalite Surrenders

महिला नक्सली ने बताया कि संगठन के भीतर चल रहे अंदरूनी मतभेद और नेतृत्व के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से वह परेशान थी। इसके साथ ही माओवादियों द्वारा ग्रामीणों और आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों ने भी उसे अंदर से झकझोर दिया।

देहकी उर्फ जीत्ती ने आत्मसमर्पण के दौरान कहा कि नक्सली संगठन की विचारधारा खोखली है और वह अब संविधान पर भरोसा करते हुए मुख्यधारा में लौटना चाहती है।

पुलिस ने बताया बड़ी सफलता

यह आत्मसमर्पण पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावर के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन में संभव हुआ। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला को पुनर्वास नीति के तहत सभी लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस ने अन्य सक्रिय माओवादियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है।

Rice Mill Fire Chhattisgarh : गरियाबंद में राइस मिल में भीषण आग, 10 लाख का धान जलकर राख
Share Trading Fraud: ठेकेदार से 20 लाख की ठगी, फेसबुक फ्रेंडशिप बनी जाल का रास्ता
VB-G-RAM-JI Mission Act  : मनरेगा का ‘द एंड’, 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ के गांवों में शुरू होगा 125 दिनों की पक्की कमाई का नया दौर!
Unearthing of ‘black treasure’ in the forests of Bastar : 50 करोड़ से ज्यादा नकदी छिपे होने की आशंका
छत्तीसगढ़ बन रहा Investment का नया Hub, सर्वाधिक निवेश वाले टॉप 10 राज्यों में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?