CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Truck Driver Robbery Gang Arrested : ट्रकों पर पत्थरबाजी कर लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Truck Driver Robbery Gang Arrested : ट्रकों पर पत्थरबाजी कर लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share
Truck Driver Robbery Gang Arrested
Truck Driver Robbery Gang Arrested

सीजी भास्कर, 04 जून : रायगढ़ जिले में ट्रक चालकों को निशाना बनाकर लूटपाट  करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तमनार थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले चलती ट्रकों पर पत्थरबाजी कर वाहन रुकवाते थे, फिर चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 6 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। (Truck Driver Robbery Gang Arrested)

Contents
  • आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल बरामद
  • डकैती की धारा में बदला मामला : Truck Driver Robbery Gang Arrested
  • एसएसपी बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस के अनुसार लंबे समय से तमनार क्षेत्र में ट्रक चालकों से लूटपाट की शिकायतें मिल रही थीं। इसी बीच उर्दना निवासी ट्रक चालक रोहित कुमार पासवान (18) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच वह आमाघाट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद कुछ युवकों ने उसके ट्रक पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पत्थर लगने से ट्रक का शीशा टूट गया और चालक के सिर में चोट लग गई। जब रोहित ने ट्रक रोका तो एक युवक केबिन में चढ़ गया और उसकी जेब में रखा रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

ग्रामीणों की सूचना से मिला गिरोह का सुराग : Truck Driver Robbery Gang Arrested

घटना (Truck Driver Robbery Gang Arrested)  की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम देलारी निवासी रघुनाथ चौहान अपने साथियों के साथ मिलकर इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देता है।

इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम देलारी में घेराबंदी कर रघुनाथ चौहान (25) और शिव कुमार अघरिया (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों प्रवीण राठिया (21), जय किशन सोनार (19) और किशन कंवर (27) के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल बरामद

पुलिस जांच के दौरान शिव कुमार के कब्जे से ट्रक चालकों से लूटे गए 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें पीड़ित रोहित कुमार का मोबाइल फोन भी शामिल है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की है। गिरोह लंबे समय से हाईवे और सुनसान मार्गों पर ट्रक चालकों को निशाना बना रहा था।

डकैती की धारा में बदला मामला : Truck Driver Robbery Gang Arrested

जांच के दौरान सभी आरोपियों की पहचान परेड अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के समक्ष कराई गई। पीड़ित ट्रक चालक रोहित कुमार ने पांचों आरोपियों की पहचान की। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि पांचों आरोपियों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद मामले में पहले दर्ज धारा 309(6) बीएनएस को हटाकर धारा 310(2) बीएनएस (डकैती) जोड़ दी गई।

एसएसपी बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में लूटपाट, असामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ट्रक चालकों सहित आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Patna Robbery Case: आधी रात सीढ़ी से घुसे बदमाश, इंजीनियर के घर परिवार को बांधकर 54 लाख की डकैती
Sister Suicide Attempt: भाई की शर्मनाक हरकत से बहन ने उठाया खौफनाक कदम
Friend stabbed to death in Raipur : बहन से बातचीत के शक में हुआ विवाद
Jabalpur Bank Robbery Conspiracy : रायगढ़ जेल में बनी थी जबलपुर बैंक डकैती की साजिश, पुलिस ने सरगना को दबोचा
NRI परिवार पर ‘गुंडागर्दी’: डॉक्टर की चलती कार पर हमला, पुलिसकर्मी पर आरोप- ‘उसने गुंडे बुलाए’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Police Action
Raipur Police Action : एक सप्ताह में 154 अपराधी और संदिग्ध जेल भेजे गए

सीजी भास्कर, 04 जून :  राजधानी रायपुर में…

Mungeli Lifeline Hospital
Mungeli Lifeline Hospital : लाइफ लाइन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा

सीजी भास्कर, 04 जून :  मुंगेली जिले के…

Fake appointment letter fraud case : मिशन वात्सल्य के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

सीजी भास्कर, 04 जून। सरकारी नौकरी की तलाश…

Bill Gates Epstein Controversy
Bill Gates Epstein Controversy : एपस्टीन विवाद की आंच में बिल गेट्स

सीजी भास्कर, 04 जून :  दुनिया के सबसे…

Dharsiwa Minor Case
Dharsiwa Minor Case : नाबालिग से गैंगरेप के आरोप पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने दिया 12 घंटे का अल्टीमेटम

सीजी भास्कर, 04 जून : रायपुर जिले के धरसीवां…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

Missing Accused Raisen Case: छह साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी फरार, 15 टीमें भी खाली हाथ

26/11/2025
Cyber Fraud in Government Schemes
अपराधदेश-दुनिया

Cyber Fraud in Government Schemes : सरकारी पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी, सरकारी कर्मचारी भी शामिल

29/10/2025
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Bilaspur online betting : ‘खिलाड़ी बुक’ पैनल से चल रहा था खेल, 13 लाख कैश समेत 4 गिरफ्तार

25/05/2026
Murder Case
अन्यअपराधदेश-दुनिया

भाई बना जल्लाद! विधवा बहन के सामने प्रेमी की बेरहमी से हत्या, दिल दहला देने वाली वारदात

19/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?