CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सड़क दुर्घटना में जिला अस्पताल नर्स की मौत, पति ने कहा दुर्ग निगम की लापरवाही असामयिक मौत की जिम्मेदार

सड़क दुर्घटना में जिला अस्पताल नर्स की मौत, पति ने कहा दुर्ग निगम की लापरवाही असामयिक मौत की जिम्मेदार

By Newsdesk Admin
01/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 01 दिसंबर। दुर्ग नगर निगम ने सड़क किनारे नाली के लिए खोदे गए गड्ढे में स्कूटी स्लिप हो कर गिरी नर्स को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने कुचल दिया। दुर्ग जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स की इस सड़क हादसे में मौत हो गई है।

मृतका के पति सुरेश यादव ने कहा कि उनकी पत्नी की मौत निगम प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई है। उन्होंने नाली खोदकर छोड़ दी वहीं पर पाइप लाइन का गड्ढा खोदकर छोड़ दिया लेकिन वहां सुरक्षा घेरा नहीं तैयार किया।

मिली जानकारी के अनुसार नर्स संध्या यादव शासकीय आवास में अपने पति सुरेश यादव और दो बेटियों के साथ रहती थी। कल शाम संध्या यादव ड्यूटी खत्म होने के बाद स्कूटी से घर गई। उसके बाद वह बच्चों के लिए स्वेटर लेने खालसा स्कूल के पास तिब्बत मार्केट गई। घर से फिर संध्या यादव अपनी मेड के साथ स्कूटी पर बैठकर स्वेटर बदलने चली गई। स्वेटर बदलने के बाद दोनों आरटीओ से जेल रोड होते हुए अपने घर आ रहे थे। तभी शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही वो दुर्ग आरटीओ ऑफिस के सामने पहुंची, वहां पाइप लाइन फूटी हुई थी। निगम ने वहां गड्डा खोदकर छोड़ दिया था। संध्या जैसे ही वहां से निकली, उसकी स्कूटी का पहिया फिसल गया और वो गिर गई। नौकरानी गड्ढे की तरफ गिरी जिससे बच गई लेकिन संध्या सड़क की तरफ गिरी और उसी समय एक बाइक उसके ऊपर से गुजर गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इंटरनल ब्लीडिंग होने से उनकी मौत की पुष्टि की गई। दुर्ग पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नर्स की मौत के बाद से परिजनों और उनकी बड़ी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

SDRF Rescue Operation : गहराई का अंदाजा पड़ा भारी, एनीकेट में नहाने उतरे दो मासूमों की डूबने से मौत
Bilaspur Liquor Black Market Murder : 120 की शराब 250 में बेचने पर मचा बवाल, लाठी से पीटकर युवक की हत्या – नाबालिग समेत कई आरोपी फरार
Chhattisgarh Boat Capsized : तेज बहाव ने छीन ली सांसें, नदी ने लौटाई मां-बेटी की खामोश कहानी
CG की बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में निगम और निकाय चुनाव में विधायक-सांसदों की लगी ड्यूटी, प्रत्याशी चुनने से लेकर चुनाव जीताने तक की जिम्मेदारी तय, 4 टीमों में शामिल 500 से ज्यादा नेता इलेक्शन चक्रव्यूह की करेंगे रचना, देखिए सूची किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज… 15 शहरों पर PAK का हमला, मगर ढाल बना रहा भारत का सुदर्शन-400
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

बस्तर के जगदलपुर स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी…

Chitawar Murder Case
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चितावर गांव में युवती (Chitawar…

Balodabazar Police
Balodabazar Police : स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित, मंच से मिला सम्मान तो बढ़ा पूरे विभाग का मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के…

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?