CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal mining action Arang : 11 हाइवा रेत-गिट्टी जब्त, माफियाओं में हड़कंप

Illegal mining action Arang : 11 हाइवा रेत-गिट्टी जब्त, माफियाओं में हड़कंप

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून। खनिज विभाग ने आरंग में अवैध रूप से चल रहे रेत और मुरूम के काले कारोबार पर एक बार फिर जोरदार प्रहार किया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश और विभाग के आला अधिकारियों की रणनीति के तहत, खनिज विभाग की टीम ने रात भर सघन जांच अभियान चलाकर अवैध परिवहन में लगे 11 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के माफियाओं में हड़कंप मच गया है। (Illegal mining action Arang)

Contents
  • 11 हाइवा को किया गया जब्त
  • कार्रवाई दल में ये रहे शामिल : Illegal mining action Arang
    • बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध खनन

पढ़िए पूरी खबर : Illegal mining action Arang

जानकारी के मुताबिक, खनिज प्रशासन के उप संचालक राजेश मालवे के निर्देश एवं सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने आरंग और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी की थी। जांच के दौरान रेत से लदे 10 हाइवा और गिट्टी से लदे 1 हाइवा को रोका गया। जब वाहन चालकों से रॉयल्टी पर्ची या खनिज परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

11 हाइवा को किया गया जब्त

अवैध परिवहन की पुष्टि होने के बाद, खनिज विभाग की टीम ने तुरंत सभी 11 हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया। वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए इन वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से आरंग और गिधपुरी पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग द्वारा इन वाहन स्वामियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ खनिज (उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई दल में ये रहे शामिल : Illegal mining action Arang

इस पूरी रात चली मैराथन कार्रवाई को अंजाम देने में खनिज विभाग की जमीनी टीम की अहम भूमिका रही। टीम का नेतृत्व खनिज निरीक्षक प्रिया सिन्हा और सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा ने किया। वहीं मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभालने वालों में सिपाही संतोष पवार सहित सैनिक लुकेश वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, दयाराम साहू और लीलेश्वर मानिकपुरी शामिल थे।

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध खनन

स्थानीय सूत्रों और प्रशासनिक दावों के अनुसार, आरंग क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा लगातार की जा रही इस तरह की औचक कार्रवाई से रेत और मुरूम के अवैध उत्खनन व परिवहन पर काफी हद तक लगाम लगी है। अधिकारियों का साफ कहना है कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी तरह के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

असिस्टेंट-कमिश्नर ने महिला से रेप किया, अबॉर्शन कराया:पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाए संबंध..
CG Rajya Sabha Budget Session : विधानसभा में राजस्व विभाग की अनुदान मांगें पारित, मंत्री टंक राम वर्मा ने 3502 करोड़ के बजट का दिया ब्यौरा
AIIMS Bhopal Plasma Theft : भोपाल एम्स से चोरी कर महाराष्ट्र में बेचा गया 1150 यूनिट ब्लड प्लाज्मा, दो लैब संचालक गिरफ्तार
Social Media Blackmailing Case : महिला की फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; 3 फर्जी आईडी से बिछाया था जाल
भूपेश बघेल के स्वागत में पहुंचे युकां नेताओं में मारपीट, वायरल हुआ VIDEO, गांधी चौक पर भिड़े युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता, काफिला पहुंचते ही लोग हुए तितर-बितर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sirpur UNESCO World Heritage : छत्तीसगढ़ के सिरपुर को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल

छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान…

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

Saurav Ashutosh Bail
Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?