CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ESIC Recruitment 2026 : बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 118 पदों पर आवेदन शुरू

ESIC Recruitment 2026 : बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 118 पदों पर आवेदन शुरू

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

प्रोफेसर के 118 पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक आवेदन का मौका, 2.15 लाख तक मिलेगी सैलरी

सीजी भास्कर, 05 जून। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने प्रोफेसर के 118 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेडिकल और संबंधित क्षेत्र में योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-13 के तहत 1.23 लाख रुपये से लेकर 2.15 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। (ESIC Recruitment 2026)

Contents
  • प्रोफेसर के 118 पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक आवेदन का मौका, 2.15 लाख तक मिलेगी सैलरी
  • ESIC Recruitment 2026 Vacancy Details
  • आवेदन शुल्क
  • शैक्षणिक योग्यता
  • आयु सीमा
  • चयन प्रक्रिया : ESIC Recruitment 2026
  • न्यूनतम पात्रता अंक:
  • ESIC Recruitment 2026 : वेतनमान
  • आवेदन कैसे करें?
  • पता :

ESIC Recruitment 2026 Vacancy Details

ईएसआईसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 118 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है—

– सामान्य (General) – 35 पद

– ईडब्ल्यूएस (EWS) – 8 पद

– ओबीसी (OBC) – 37 पद

– अनुसूचित जाति (SC) – 25 पद

– अनुसूचित जनजाति (ST) – 13 पद

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करने होंगे। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक के माध्यम से किया जा सकता है।

ESIC Recruitment 2026 : 118 पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक आवेदन का मौका, 2.15 लाख तक मिलेगी सैलरी

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त मेडिकल योग्यता होना आवश्यक है। इसके अलावा एमडी/एमएस या समकक्ष डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

नॉन-मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या पीएचडी डिग्री अनिवार्य है। साथ ही 3 से 4 वर्ष का शिक्षण (Teaching) अनुभव भी आवश्यक होगा।

आयु सीमा

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी—

– SC/ST – 5 वर्ष

– OBC – 3 वर्ष

– PwBD – 10 वर्ष

चयन प्रक्रिया : ESIC Recruitment 2026

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

न्यूनतम पात्रता अंक:

– General/EWS – 50%

– OBC – 45%

– SC/ST/PwBD – 40%

ESIC Recruitment 2026 : वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-13 वेतनमान के तहत 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ESIC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र को सही जानकारी के साथ भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें।

पता :

रीजनल ऑफिस, दिल्ली ईएसआई कॉरपोरेशन,

DDA कॉम्प्लेक्स कम ऑफिस,

तीसरी एवं चौथी मंजिल, राजेन्द्र भवन,

राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली – 110048

 

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

 

अनुमान से बेहतर आंकड़े, चौथी तिमाही में 7.4 फीसदी रही GDP ग्रोथ रेट
🛑 अवैध कब्जा करने वालों पर निगम की कड़ी नजर 🔵 गार्डन, सड़क किनारे जमीन घेरने वालों को दिया नोटिस
CM हाउस में पोस्टिंग का झांसा देकर 50 लाख की ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर बेरोजगारों से ऐंठे पैसे, जमीन-जेवर बेचकर जुटाई गई रकम
दिल्ली: रोहिणी में महाशिवरात्रि पूजन में शामिल हुए विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता
Korba Furniture Shop Fire : लाखों का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?