CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Social Security Pension : 22.70 लाख पेंशनधारियों का मुद्दा गरमाया, मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

Social Security Pension : 22.70 लाख पेंशनधारियों का मुद्दा गरमाया, मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
Social Security Pension
Social Security Pension

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं (Social Security Pension) की राशि समय पर नहीं मिलने का मुद्दा अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखकर लाखों पेंशनधारियों को बकाया राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Contents
  • राज्यपाल से शक्तियों के प्रयोग का आग्रह
  • पांच महीने से भुगतान नहीं मिलने का दावा
  • सुशासन तिहार में भी उठ रहा पेंशन का मुद्दा
  • संवैधानिक प्रावधानों का भी दिया हवाला

अकबर ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश के करीब 22 लाख 70 हजार पेंशनधारी पिछले कई महीनों से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं मिलने से परेशान हैं। ऐसे में गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

राज्यपाल से शक्तियों के प्रयोग का आग्रह

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि भारत सरकार से राशि प्राप्त होने तक किसी अन्य मद से पेंशनधारियों को भुगतान किया जाए। बाद में संबंधित राशि का समायोजन किया जा सकता है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि पूर्व में भी ऐसी व्यवस्था अपनाई जा चुकी है और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है।

पांच महीने से भुगतान नहीं मिलने का दावा

अकबर ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन (Social Security Pension) समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की राशि केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान से दी जाती है। लेकिन लगभग पांच माह से भुगतान नहीं होने के कारण लाखों हितग्राहियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। कई लोगों के सामने आर्थिक संकट इतना गहरा गया है कि जीवन-यापन तक प्रभावित हो रहा है।

सुशासन तिहार में भी उठ रहा पेंशन का मुद्दा

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों में प्राप्त शिकायतों और आवेदनों में बड़ी संख्या पेंशन भुगतान (Social Security Pension) से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि हजारों हितग्राही अपनी समस्याएं लेकर सरकारी कार्यालयों और शिविरों के चक्कर काट रहे हैं। अकबर ने मांग की कि सुशासन तिहार के दौरान ही लंबित पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

संवैधानिक प्रावधानों का भी दिया हवाला

राज्यपाल को लिखे पत्र में मोहम्मद अकबर ने संविधान के अनुच्छेद 154 का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होती है और वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से उसका प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने इसी आधार पर पेंशनधारियों के हित में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

गर्दन की जगह कंधे का कर दिया इलाज, मरीज की मौत पर अस्पताल को देना होगा 5 लाख
Bank Strike Today: आज ठप रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, ब्रांच जाने से पहले पढ़ें जरूरी सूचना
High Court grants protection to love marriage couple : ऑनर किलिंग की धमकी पर सख्त निर्देश
देश के गृह मंत्री अमित शाह का 7 को छत्तीसगढ़ दौरा, तैयारियां शुरू
जर्मन शेफर्ड खरीदने के लिए मां की हत्या, 200 रुपए नहीं देने पर हथौड़े से वार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land sale fraud
Land sale fraud : आर्मी में तैनात भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बेच दी जमीन, 3 साल बाद धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में संयुक्त…

योगी आदित्यनाथ जन्मदिन बुलंद शहर
Yogi Birthday Celebration in Bulandshahar : CM योगी के जन्मदिवस पर जिला पंचायत ने किया वृक्षारोपण, 2027 में बड़ी जीत का लिया संकल्प, Video

बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर…

Team India T20 Captaincy
Team India T20 Captaincy : सूर्यकुमार की कप्तानी पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान

सीजी भास्कर, 07 जून :  भारतीय क्रिकेट टीम…

Surat Factory Accident
Surat Factory Accident : सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

सीजी भास्कर, 07 जून :  गुजरात के सूरत…

Sadhvi Niranjan Jyoti
Sadhvi Niranjan Jyoti : OBC समाजों से सीधा संवाद, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सुनी समस्याएं

सीजी भास्कर, 07 जून : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

सुप्रीम कोर्ट में भूपेश बघेल की याचिका पर टली सुनवाई, अब 11 अगस्त को होगी अगली तारीख

07/08/2025
Illegal Abortion Case Raipur
छत्तीसगढ़

Illegal Abortion Case Raipur : अस्पताल में बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं छोड़ गईं मृत नवजात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

08/11/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू का शिकंजा, अवैध सप्लाई में शामिल 3 और वाहन जब्त, सिंडिकेट के नेटवर्क का पर्दाफाश

08/04/2026
अन्यछत्तीसगढ़राज्य

CG BrEaKiNg 🟦 नियद नेल्लनार के क्रियान्वयन वाले क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने मिशन मोड पर कार्य करने जोर 🟩 “महिलाओं को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का 100% मिले लाभ” – शम्मी आबिदी

12/06/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?