CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh :राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के तीन वीर

Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh :राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के तीन वीर

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

 सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के लिए आज गर्व का दिन है। राज्य के तीन बहादुर जवानों को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू, पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख शामिल हैं। तीनों को अपने-अपने मोर्चों पर असाधारण साहस, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। (Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh)

Contents
  • आतंकियों से लोहा लेकर बने वीरता की मिसाल : Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh
  • नक्सल मोर्चे के ‘राम-लक्ष्मण’ को भी मिलेगा सम्मान
  • नक्सल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान : Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh
  • 29 नक्सलियों के सफाए वाला ऐतिहासिक ऑपरेशन
  • पहले भी मिल चुके हैं कई वीरता सम्मान : Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh

आतंकियों से लोहा लेकर बने वीरता की मिसाल : Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh

बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम ढोर्रीठेमा निवासी भोजराम साहू वर्तमान में असम राइफल्स में पदस्थ हैं। 15 नवंबर 2024 को मणिपुर के टेंगनोपाल क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया।करीब सुबह 9:30 बजे आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान भोजराम साहू को गोली भी लगी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार जवाबी कार्रवाई जारी रखी। उनकी बहादुरी के चलते तीन आतंकियों को ढेर किया गया और बाकी आतंकियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। इसी अदम्य साहस के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।

नक्सल मोर्चे के ‘राम-लक्ष्मण’ को भी मिलेगा सम्मान

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में वर्षों से अभियान चला रहे निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर देशमुख को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।दोनों अधिकारियों ने राजनांदगांव, कांकेर और बस्तर के दुर्गम जंगलों में कई सफल नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है। अग्रिम मोर्चे पर रहकर उन्होंने जवानों का नेतृत्व किया और कई बड़े ऑपरेशनों को सफल बनाया।

नक्सल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचान : Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh

पुलिस विभाग में लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को नक्सल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है।जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण केवट अब तक 97 नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियानों का हिस्सा रहे हैं, जबकि रामेश्वर देशमुख 56 नक्सलियों के विरुद्ध हुई कार्रवाइयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता ने सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।

29 नक्सलियों के सफाए वाला ऐतिहासिक ऑपरेशन

16 अप्रैल 2024 को कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के हापाटोला जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा अभियान चलाया था।इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में 15 महिला नक्सलियों समेत कुल 29 नक्सली मारे गए थे। इसे छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी इतिहास के सबसे सफल अभियानों में गिना जाता है। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जंगल के भीतर स्वयं मोर्चा संभालकर जवानों का नेतृत्व किया था।

पहले भी मिल चुके हैं कई वीरता सम्मान : Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh

निरीक्षक लक्ष्मण केवट को अब तक छह राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित सीआरपीएफ और बीएसएफ के कई वीरता पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वहीं निरीक्षक रामेश्वर देशमुख को भी उत्कृष्ट साहस और सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा दो बार सम्मानित किया जा चुका है।

अब शौर्य चक्र मिलने के साथ दोनों अधिकारियों के नाम एक और राष्ट्रीय गौरव जुड़ गया है।

बिहार चुनाव में ले जाएंगे एक्सपोर्ट क्वालिटी… राजस्थान बीजेपी प्रमुख मदन राठौड़ ने अपनी महिला नेता को लेकर दिया बयान
Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात
Dudhawa Eco Adventure Fest : रोमांच से भरा दुधावा इको एडवेंचर फेस्ट, 24 से 26 जनवरी तक आयोजित
Mahua Success Story : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bangladeshi Citizen
Bangladeshi Citizen :  अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट, दुर्ग पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

​दुर्ग जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी…

Geography Journal
Geography Journal :  छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका का विमोचन, शोधकर्ताओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद की शोध पत्रिका…

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?