सीजी भास्कर, 04 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने SI रामनरेश यादव को लाइन अटैच दिया है। रामनरेश पर सैक्स रैकेट चलाने वालों से रूपये ऐंठने का आरोप लगा है जिसके बाद SP ने उसे लाईन अटैच कर दिया है। एसपी सिंह ने 23 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर आदेश भी जारी किया है। तारबाहर थाने में पदस्थ एसआई संजीव ठाकुर को मोपका चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सहायक निरीक्षक मनोज यादव को अजाक से यातायात थाने भेजा गया है। पांच प्रधान आरक्षकों और 15 आरक्षकों का भी तबादला किया गया है। यातायात थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ध्रुव पांडेय को तारबाहर थाना भेजा गया है। महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान को तारबाहर से कोनी थाना भेजा गया है। राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए प्रशिक्षु डीएसपी रोशन अहुजा को पुलिस मुख्यालय के आदेश पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह एसआई राज सिंह को कोटा थाने का प्रभारी बनाया गया है। देखिए सूची :-
SP ने 23 पुलिस कर्मियों का किया तबादला, रूपये मांगने वाला SI हुआ लाईन अटैच, प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहुजा करेंगे रायपुर में गणतंत्र दिवस पर परेड, देखिए ट्रांसफर सूची

ताजा खबरें
Teeja Free Food Service : तीजा पर मायके गईं बहनों के पतियों की चिंता, विधायक रिकेश सेन ने की निःशुल्क भोजन की व्यवस्था
विधायक रिकेश सेन (Teeja Free Food Service) ने…
Photo Harassment Case : युवती की निजी तस्वीर परिजनों को भेजकर किया परेशान, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार
Photo Harassment Case : पुलिस अब यह पता…
Chhattisgarh Municipal Elections : चार नगर निगम चुनाव में महिला उम्मीदवारों पर फोकस, सक्रिय चेहरों को टिकट देने की तैयारी
Chhattisgarh Municipal Elections : पार्टियों के लिए अब…
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश
Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…
Train Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
Bilaspur Train Ganja Smuggling : पुलिस अब गांजा…


