CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh : महिला तस्कर गिरफ्तार

Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh : महिला तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जून। भिलाई में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। (Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh)

Contents
  • बरामद सामग्री की कीमत करीब 10 लाख रुपये
  • पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले : Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई : Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh

पुलिस को सूचना मिली थी कि जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक महिला निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल के पास अवैध रूप से हेरोइन बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

महिला आरक्षक की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 49.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही नशीले पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

बरामद सामग्री की कीमत करीब 10 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार जब्त हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत 9 लाख 96 हजार रुपये है। नकदी और मोबाइल फोन सहित कुल जब्त सामग्री का मूल्य लगभग 9 लाख 97 हजार 300 रुपये आंका गया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान राजविंदर कौर (25) निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले : Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज करने की बात कही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरनगर: बत्ती बुझाई और चलाने लगे डंडे-पत्थर…पहले लड़की को छेड़ा, फिर शिकायत पर परिवार को पीटा
Sushasan Tihar: सीएम साय ने की सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Wildlife Poaching Attempt : वन्यजीव शिकार के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त
Chhattisgarh Paddy Procurement 2025: कर्मचारियों की हड़ताल से 15 नवंबर की धान खरीदी पर संशय
अल्टो में सेंट्रो का नंबर, सीमेंट डाला फिर भी दुर्गंध, सुबह ही फेंकी गई थी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?