CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Coal Diversion Scam Exposed : बीच रास्ते में होती थी अदला-बदली, 6 गिरफ्तार

Bilaspur Coal Diversion Scam Exposed : बीच रास्ते में होती थी अदला-बदली, 6 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोयले की हेराफेरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन के संचालकों ने कोयले की जांच के दौरान इस हेराफेरी को पकड़ा, जिसके बाद मामला पुलिस को सौंपा गया। इस मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी गिरोह में शामिल कोलडिपो संचालक, सुपरवाइजर, ट्रक मालिक व ड्राइवर सहित 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। वहीं तीन ड्राइवरों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। (Bilaspur Coal Diversion Scam Exposed)

Contents
  • कंपनी को 25 लाख से अधिक का हुआ नुकसान : Bilaspur Coal Diversion Scam Exposed
  • इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

दरअसल, लोखंडी भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन के कारखाना प्रबंधक आरके पाण्डेय ने रिपोर्ट लिखाई है कि 9 जून को दीपका कोल माइंस से एफ/ जी ग्रेड का कोयला भाटिया एनर्जी एण्ड बेनिफिकेशन के लिए मंगवाया गया था। 10 जून को सुबह 6 से 7 बजे के बीच ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीक्यू, 8285, चालक उज्जैन अंसारी, ट्रक क्रमांक सजी 12 बीएल, 6247 चालक आशिक हुसैन, ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीएल, 6251 चालक फजल अंसारी कोयला लेकर आए, जिसे लैब से चेक करने पर एफ/ जी ग्रेड का कोयला नहीं होना पाया गया।

कंपनी को 25 लाख से अधिक का हुआ नुकसान : Bilaspur Coal Diversion Scam Exposed

पूछताछ में ड्राइवरों ने दीपका से आते समय रतनपुर गतौरी स्थित बालाजी कोल ट्रेडिंग एण्ड कंस्ट्रक्शन के संचालक दिलीप कुमार एवं सुपरवाइजर से मिलीभगत कर एफ/ जी ग्रेड के कोयले को चोरी कर बेचना और उसकी जगह मिलावटी कोयला भर देना बताया। इससे कंपनी को 25 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने भाटिया एनर्जी के आरके पाण्डेय की रिपोर्ट पर कोलडिपो संचालक दिलीप कुमार, सुपरवाइजर गौरव सिंह, अमित कुमार, ट्रक संचालक रजाक अंसारी, चालक उज्जैन अंसारी, आशिक हुसैन, फजल अंसारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 3, 317, 4, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

मामले (Bilaspur Coal Diversion Scam Exposed) में पुलिस ने आशिक हुसैन अंसारी निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड, फैजान रजा अंसारी साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिाल गढवा झारखंड, फुजैल अंसारी साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड, गौरव राजपुत निवासी थाना पारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, सीबु खान साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर और दिलीप कुमार यादव निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है।

वहीं कोलडिपो संचालक, ट्रक मालिक सहित अन्य पुलिस पकड़ से बाहर है, जिनकी तलाश की जा रही है। कारखाना प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी पंकज पटेल व थाना प्रभारी उमेश साहू को धन्यवाद दिया है।

 

Paddy Seizure : धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, 350 कट्टा अवैध धान जब्त, चेक पोस्ट पर बढ़ी निगरानी 
GPM में कांग्रेस के भीतर ‘दो फाड़’, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों में ठनी, समितियों के गठन पर मनमानी और गुटबाजी का आरोप…
CBI Raids Postal Dept : पोस्ट आफिस में सीबीआई का छापा, चार कर्मचारी रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए
Ayushman Bharat Pending Payment : लंबित भुगतान से आयुष्मान योजना पर संकट, एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने उठाया मुद्दा
Pachpedi Road Accident : भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jamul Police Action : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Jamul Police Action : जामुल में अवैध शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, 242 पौवा शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के जामुल क्षेत्र में पुलिस और…

Patharia Mine Tragedy : कोल्ड ड्रिंक की बोतल बनी काल,13 वर्षीय बालक की मौत

सीजी भास्कर, 12 जून। दुर्ग जिले के नंदिनी…

Rewarded Rape Accused Arrested in Kanker : 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जून। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर…

Durg Police Action: शराब के साथ बिक्री रकम भी बरामद
Durg Police Action : अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी पर कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब और नकदी जब्त

Durg Police Action : दुर्ग जिले के बोरी…

Thailand Princess : तीन साल की लंबी जंग के बाद थम गई सांसें, दुनिया भर में क्यों याद की जा रही हैं राजकुमारी

सीजी भास्कर, 12 जून। गुरुवार शाम थाईलैंड से…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई में दो घंटे के भीतर लाखों का जेवर ले उड़े चोर, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मचारी के सूने मकान को बनाया निशाना, एक किलोमीटर की दूरी पर गया था परिवार तभी बोला धावा, कई ताले तोड़ने के बाद मिली आलमारी

21/12/2024
CM Helpline 1076
छत्तीसगढ़

CM Helpline 1076 : एक कॉल में दर्ज हुई शिकायत, एक घंटे में मिली राहत, सीएम हेल्पलाइन का दिखा असर

11/06/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Deputy CM : सायरन और काफिले से दूर अचानक सड़कों पर दिखे उपमुख्यमंत्री, आखिर इस अंदाज की क्या वजह

02/05/2026
Cleanliness Ranking Improvement
छत्तीसगढ़

Cleanliness Ranking Improvement : पुरस्कृत शहर बनेंगे मेंटर, दूसरे शहरों की रैंकिंग में होगा चमत्कार

01/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?