CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Financial Fraud Raipur : रायपुर में बिलिंग खेल से उड़ाए 70 लाख, ऑडिट में खुली पोल, मैनेजर पर केस दर्ज

Financial Fraud Raipur : रायपुर में बिलिंग खेल से उड़ाए 70 लाख, ऑडिट में खुली पोल, मैनेजर पर केस दर्ज

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Digital Arrest Raipur News
Digital Arrest Raipur News

सीजी भास्कर, 15 जनवरी | रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में कारोबारी जगत से जुड़ा एक गंभीर वित्तीय गबन का मामला सामने (Financial Fraud Raipur) आया है। यहां एक निजी कंपनी में काम कर रहे मैनेजर ने वर्षों तक बिलिंग में हेराफेरी कर करीब 70 लाख रुपये से अधिक की रकम गबन कर ली। मामला तब उजागर हुआ, जब कंपनी के जनरल मैनेजर ने नियमित ऑडिट के दौरान खातों में असामान्य गड़बड़ी पकड़ी।

Contents
  • ऑडिट ने खोला पूरा खेल
  • कैसे पकड़ा गया गबन
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

ऑडिट रिपोर्ट सामने आते ही कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जनरल मैनेजर ने तत्काल इसकी जानकारी डायरेक्टर को दी और उनके निर्देश पर खमतराई थाने में पूर्व मैनेजर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

ऑडिट ने खोला पूरा खेल

पुलिस को दी गई शिकायत में केतन चौधरी ने बताया कि वे धनेली, बिरगांव स्थित रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर (पार्ट्स) के पद पर कार्यरत हैं। यह कंपनी टाटा मोटर्स के ट्रक डीलरशिप (Financial Fraud Raipur) का संचालन करती है।

कंपनी में मुनीर अहमद मैनेजर के पद पर कार्यरत था और पार्ट्स की बिलिंग व डिस्पैच की पूरी जिम्मेदारी उसी के पास थी। आरोप है कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच उसने पार्ट्स की बिलिंग में हेराफेरी कर कंपनी के खातों से बड़ी रकम निकाल ली।

जब लंबे समय की बिलिंग का मिलान किया गया, तब करीब 70 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई। ऑडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी उजागर होते ही आरोपी ने अचानक ऑफिस आना (Financial Fraud Raipur) बंद कर दिया।

कैसे पकड़ा गया गबन

कंपनी में पार्ट्स स्टॉक और बिलिंग का मिलान किया गया तो कागजों में दर्ज आंकड़े और वास्तविक स्थिति में बड़ा अंतर पाया गया। इसी तकनीकी जांच ने पूरे फर्जीवाड़े की परतें खोल दीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

जनरल मैनेजर की शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर मुनीर अहमद के खिलाफ आपराधिक गबन और धोखाधड़ी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज (Financial Fraud Raipur) कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और लेन-देन से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का बयान

विवेचना अधिकारियों के अनुसार, “डीलरशिप प्रबंधन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। ऑडिट रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Jewellery Shop Theft Chhattisgarh : दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 36 लाख का सोने का जेवर पार, सीसीटीवी में कैद आरोपित युवक की तस्वीर
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी
US Diplomat का बड़ा बयान: “ये मोदी का युद्ध है…” – भारत-रूस तेल सौदे पर उठाए सवाल, टैरिफ राहत को रखी शर्त
Hospital fire : एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात आग, ICU में धुआं भरने से मचा हड़कंप, जांच समिति गठित
CG Breaking: देखिए विडियो 🔵 “जिया हो CRPF के लाला” ✅ जवानों ने जुगाड़ से नाव बना प्रसूता और Premature baby को उफनती नदी कराई पार, नवजात शिशु और माता दोनों सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर…

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी
Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी

सीजी भास्कर, 23 सितंबर : जशपुर जिले के…

Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में
Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में

मछली पालन (Fish Farming Success) को आजीविका का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?