CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 10 संदिग्ध बांग्लादेशी..

रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 10 संदिग्ध बांग्लादेशी..

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जून |

Contents
  • 10 सालों से रायपुर में निवासरत
  • आसपास के लोग पुलिस को दे रहे सूचना

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ तेज हो गई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सोमवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन परिवारों के 10 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया। इन सभी पर बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर रायपुर में रहने का संदेह है। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें संयुक्त रूप से इन संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं, जिसका मकसद इस संभावित अवैध प्रवास के नेटवर्क का पता लगाना है।

इस कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह लोग किसी संगठित गिरोह के सदस्य हैं जो अवैध रूप से लोगों को सीमा पार कराकर यहां बसाते हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

10 सालों से रायपुर में निवासरत

हिरासत में लिए गए तीनों परिवार दावड़ा कालोनी और धरमनगर इलाके में किराये के मकानों में रह रहे थे। ये लोग पिछले 10 सालों से भी अधिक समय से रायपुर में निवास कर रहे थे और शहर में अंडे का ठेला लगाने या दिहाड़ी मजदूरी जैसे छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा कर रहे थे। पुलिस अब इन सभी के दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

आसपास के लोग पुलिस को दे रहे सूचना

हाल ही में धरमनगर में एक दंपती और उनकी बेटी के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। इसके बाद से ही स्थानीय लोग भी अपने आसपास रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दे रहे हैं। वहीं, हिरासत में लिए गए संदिग्धों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी कथित तौर पर बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और फिर अपने किसी परिचित की मदद से रायपुर पहुंचे थे।

पुलिस अब उन मददगारों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इन लोगों को यहां रहने में सहायता की। एसएसपी डा. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

Pariksha Pe Charcha : दिल्ली में महासमुंद की छात्रा सृष्टि साहू करेंगी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व
Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
Suvendu Adhikari may become the new CM of Bengal : रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी CM की चर्चा
CG खबर : BJP पूर्व मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, वाहन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर ने दर्ज कराई FIR
इबोला अलर्ट: रायपुर में बनेगा आइसोलेशन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tiger Attack
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़कने गए…

Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान

स्कूल जाते समय नाले के तेज बहाव में…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

Nagri Breaking News
Nagri Breaking News : धमतरी में पुल नहीं तो खाट पर मरीज, उफनता नाला पार कराने की मजबूरी, 30 साल से पुल की मांग

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से बारिश के…

SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप
SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप

तेलंगाना में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?