CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Couple Death Case : भिलाई में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Bhilai Couple Death Case : भिलाई में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, घर के अंदर मिले दोनों के शव

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share
Bhilai Couple Death Case
Bhilai Couple Death Case

सीजी भास्कर, 14 जून :  वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदा नगर कैंप-1 में रविवार को पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhilai Couple Death Case) का मामला सामने आया है। घर के भीतर दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

Contents
  • कमरे में मिला पत्नी का शव, फंदे पर लटका मिला पति
  • घरेलू विवाद की आशंका, जांच जारी
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

मृतकों की पहचान जी वेंकटरमण मूर्ति (55) और उनकी पत्नी जी. विद्यावती (52) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विद्यावती का शव मकान के सामने वाले कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला, जबकि वेंकटरमण मूर्ति का शव अंदर के कमरे में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

कमरे में मिला पत्नी का शव, फंदे पर लटका मिला पति

पुलिस को सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर सामने वाले कमरे में महिला का शव मिला, जबकि दूसरे कमरे में पति का शव फंदे पर लटका हुआ था। मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

घरेलू विवाद की आशंका, जांच जारी

मृतक के छोटे भाई जी माधव राव की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वेंकटरमण मूर्ति ऑटो चालक थे और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

मुरादाबाद में बर्बरता… 14 साल की दलित लड़की से गैंगरेप, तेजाब से मिटाया हाथ पर लिखा ॐ, जबरन खिलाया मांस
24वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिला 24 स्वर्ण पदक जीत कर बना ओवरऑल चैंपियन 🟦 17 स्वर्ण जीत फर्स्ट रनर अप रहा बिलासपुर जिला
CG News : गाभिन गाय को डंडे पत्थर से मार डाला, बाड़ी में घुसने से युवक पर हुई सनक सवार, गौ-सेवकों ने घेरा थाना, आरोपी गिरफ्तार
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की
वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 3200 उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्यपाल ने कहा- “विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?