CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh ACB Trap : चेक जारी करने के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा, CEO समेत तीन गिरफ्तार

Chhattisgarh ACB Trap : चेक जारी करने के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा, CEO समेत तीन गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share
Chhattisgarh ACB Trap
Chhattisgarh ACB Trap

सीजी भास्कर, 16 जून : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई (Chhattisgarh ACB Trap) को अंजाम दिया है। जिले के जनपद पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास कार्यों की राशि का चेक जारी करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए खुद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) समेत तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार  किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में जनपद सीईओ के अलावा एक सहायक ग्रेड-3 (क्लर्क) और एक चपरासी शामिल है। एसीबी ने तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

12 लाख रुपए का चेक जारी करने के बदले मांगे थे 2 लाख

एसीबी बिलासपुर की टीम से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लिमतरा निवासी अरुण कुमार भारद्वाज ने इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अरुण ने बताया कि उनकी मां ग्राम पंचायत लिमतरा की वर्तमान सरपंच हैं। गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कुल 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। इस राशि में से 8 लाख रुपए का चेक पहले ही जारी किया जा चुका था, जबकि शेष 12 लाख रुपए की किश्त जारी होना बाकी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी शेष राशि का चेक काटने और उसे जारी करने के बदले जनपद पंचायत के सीईओ निखिल कश्यप और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी अविनाश ठाकुर ने कुल दो लाख रुपए की मोटी रिश्वत (Chhattisgarh ACB Trap) की मांग की थी।

चपरासी के जरिए ले चुके थे पहली किश्त

रिश्वतखोर अधिकारियों के आगे झुकने के बजाय शिकायतकर्ता ने सीधे एसीबी (ACB) बिलासपुर का रुख किया। एसीबी की शुरुआती जांच और वॉइस रिकॉर्डिंग के सत्यापन के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी अधिकारी बेहद शातिर हैं। वे पहले ही एक लाख रुपए की पहली किश्त चपरासी लच्छन भानु के माध्यम से वसूल कर चुके थे और अब बची हुई एक लाख रुपए की अंतिम किश्त के लिए शिकायतकर्ता पर लगातार दबाव बना रहे थे। शिकायत पूरी तरह सही पाए जाने के बाद एसीबी के आला अधिकारियों ने आरोपियों को रंगे हाथ दबोचने के लिए एक अभेद्य ट्रैप प्लान तैयार किया।

सीईओ ने बाबू को कहा, बाबू ने चपरासी को दिलाया और… तीनों नपे

सोमवार 15 जून को योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता जैसे ही केमिकल लगे एक लाख रुपए के नोट लेकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा, वहां भ्रष्टाचार का लाइव चेन देखने को मिला। शिकायतकर्ता ने जैसे ही पैसे देने चाहे, सीईओ निखिल कश्यप ने खुद सीधे रकम न छूकर अपने बाबू अविनाश ठाकुर को पैसे लेने का इशारा किया। बाबू अविनाश ने भी अपनी होशियारी दिखाते हुए आगे चपरासी लच्छन भानु को पैसे पकड़ने का निर्देश दे दिया। जैसे ही चपरासी लच्छन भानु ने रिश्वत की रकम अपने हाथों में थामी, वैसे ही सादे कपड़ों में तैनात एसीबी की टीम ने धावा बोल दिया।

अधिकारियों ने मौके पर ही चपरासी के हाथ धुलवाए, तो नोटों पर लगा केमिकल के कारण पानी का रंग गुलाबी हो गया। एसीबी ने मौके से ही घूसखोर सीईओ निखिल कश्यप, बाबू अविनाश ठाकुर और चपरासी लच्छन भानु को रंगे हाथ गिरफ्तार (Chhattisgarh ACB Trap) कर लिया। आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई है और तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 12 के तहत मुरुम अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रेमिका के पति को New Year🎊 पार्टी देने बुलाया और विडियो कॉल कर प्रेमिका को दिखाया LIVE मर्डर, आरोपी प्रेमी से 3 मोबाइल और मर्डर के दौरान उपयोग में लाया पत्थर जब्त
इंदौर हत्याकांड – ‘राजा से ही शादी करो नहीं तो सुसाइड कर लूंगा’ पिता की जिद ने सोनम को बनाया हत्यारा…?
भिलाई में एक जमीन फर्जी कागजात तैयार कर कुल 7 अलग-अलग लोगों को बेचने वाले जीजा-साली गिरफ्तार
जन्माष्टमी देखने मंदिर गई थीं 2 लड़कियां, पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस, गांव में पसरा मातम
Serial Killer Taxi Drivers India : 25 साल,100 चेहरे, 1 नाम – पहाड़ों में लाशें गिराने वाला ‘टैक्सी किलर’ आखिरकार दबोचा गया…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?