CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Good Governance Tihar  :  मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, पंचायत भवन समेत इन निर्माण को मिली मंजूरी

Good Governance Tihar  :  मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, पंचायत भवन समेत इन निर्माण को मिली मंजूरी

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share
Good Governance Tihar 
Good Governance Tihar 

सीजी भास्कर, 16 जून : मुख्यमंत्री (Good Governance Tihar) विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के ग्रामीणों की मांगों पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को प्रशासन ने शीघ्र स्वीकृति प्रदान करते हुए अमल में लाना शुरू कर दिया है।

Contents
  • सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं को मिली मंजूरी
  • पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम निर्माण को मंजूरी
  • ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
  • जमीनी स्तर पर साकार हो रही सुशासन की अवधारणा

सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं को मिली मंजूरी

उल्लेखनीय है कि 3 मई 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तहत सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा पहुंचे थे। जन चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगों पर घोषणाएं की थीं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम निर्माण को मंजूरी

ग्राम सिलमा में जिला खनिज न्यास निधि और मनरेगा के अभिसरण से 18.30 लाख रुपए की लागत से नवीन पंचायत भवन निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा जिला खनिज न्यास निधि से 2.50 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम तथा मनरेगा मद से 11.63 लाख रुपए की लागत से नवीन पीडीएस भवन निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्राम कुनकुरीकला में जिला खनिज न्यास निधि और मनरेगा के अभिसरण से 18.30 लाख रुपए की लागत से नवीन पंचायत भवन निर्माण की मंजूरी दी गई है।

ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणाओं पर त्वरित अमल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और प्रशासन सीधे जनता तक पहुंचकर न केवल समस्याएं सुन रहा है, बल्कि उनके समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित कर रहा है।

जमीनी स्तर पर साकार हो रही सुशासन की अवधारणा

राज्य शासन (Good Governance Tihar) की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त मांगों और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे विकास कार्यों का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच रहा है और सुशासन की अवधारणा जमीनी स्तर पर साकार होती दिखाई दे रही है ।

Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन
BSP Bhilai Breaking : 550 करोड़ का भ्रष्टाचार 🛑 सीबीआई की भिलाई में छापेमारी
Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
Job Scam : मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आखिर कैसे ऐंठ लिए लाखों रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?