सीजी भास्कर, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। जांजगीर-चांपा में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि अगस्त से प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने की मांग को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी के अनुसार, कार्यकर्ता दो महीने तक घर-घर जाकर लोगों से आवेदन भरवाएंगे और जनसमर्थन जुटाएंगे। (Congress Smart Meter Protest)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान
घर-घर अभियान से लेकर बिजली कार्यालयों के घेराव तक की तैयारी : Congress Smart Meter Protest
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटाने और बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में आवेदन भरवाएंगे। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के बाद जिला मुख्यालयों में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान एकत्रित आवेदन संबंधित अधिकारियों को सौंपे जाएंगे और उनकी पावती भी ली जाएगी। कांग्रेस ने आंदोलन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री निवास तक मार्च और घेराव की भी तैयारी की है।
यह भी पढ़ें :Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग

बिजली दरों और स्मार्ट मीटर पर सरकार को घेरा
जांजगीर-चांपा विधायक अभ्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि जुलाई से घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में फिर वृद्धि की गई है। उनका दावा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अब तक पांच बार बिजली दरें बढ़ाई जा चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार की ‘बिजली बिल हाफ’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे 400 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को राहत मिलती थी।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं और कई मामलों में बिना सहमति अनुबंध भार बढ़ाकर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है।
ख़बरें और भी हैं : Bhupesh Baghel Attack on Government : पूर्व सीएम का साय सरकार पर हमला, कहा- 2 साल पूरे नहीं हुए और 3 बार बढ़ा दिए बिजली बिल


