CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Surya Ghar Scheme : डेढ़ महीने में सोलर का धमाका, छत्तीसगढ़ में 7013 प्लांट और 36 करोड़ की सब्सिडी रिलीज

PM Surya Ghar Scheme : डेढ़ महीने में सोलर का धमाका, छत्तीसगढ़ में 7013 प्लांट और 36 करोड़ की सब्सिडी रिलीज

By Newsdesk Admin
28/09/2025
Share
PM Surya Ghar Scheme
PM Surya Ghar Scheme

सीजी भास्कर, 28 सितंबर। प्रदेश में बिजली बिल हाफ योजना बंद होने के बाद से प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना (PM Surya Ghar Yojana) में उपभोक्ताओं की रुचि बढ़ने लगी है। अब 100 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने पर बिल हाफ हो रहा है, जिससे बिजली बिल में वृद्धि (Electricity bill rise) के कारण लोग सूर्यघर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

हाल ही में 7013 रूफ टॉप सोलर प्लांट (Rooftop solar plants) स्थापित किए गए हैं और 15,000 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। पिछले डेढ़ महीने में 2700 नये प्लांट इंस्टाल किए जा चुके हैं, जिससे योजना को अच्छा रिस्पांस मिलने का दावा बिजली कंपनी के अधिकारी कर रहे हैं।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना के पोर्टल (PM Surya Ghar Scheme) में लगातार जानकारी अपडेट होती रहती है। पांच अगस्त को जब छत्तीसगढ़ से बिजली बिल हाफ योजना में खपत का दायरा चार सौ यूनिट की जगह सौ यूनिट किया गया, तब छत्तीसगढ़ में 43 सौ प्लांट इंस्टाल थे। वहीं, सीएसपीडीसीएल के पास करीब 45 हजार आवेदन किए गए थे। अब तक करीब 52 हजार आवेदन किए जा चुके थे। इनमें से करीब 4700 प्लांट इंस्टाल किए गए थे।

इसमें 6021 हाउसहोल्ड कवर्ड थे। इंस्टालेशन कैपेसिटी करीब 20.13 मेगावाट थी। 24 सितंबर की स्थिति में 60 हजार 666 आवेदन किए गए हैं। इनमें से 7013 प्लांट छतों पर इंस्टाल किए गए हैं। इसमें करीब 8360 हाउसहोल्ड कवर्ड हैं। इंस्टालेशन कैपेसिटी भी करीब नौ मेगावाट बढ़कर 29.22 मेगावाट हो गई है। अब तक छत्तीसगढ़ में 36.41 करोड़ रुपये की सब्सिडी (PM Surya Ghar Scheme) रिलीज की गई है।

हाफ योजना की वजह से नहीं चल रही थी पीएम सूर्यघर योजना

पिछले साल पीएम सूर्यघर योजना की शुरुआत के बाद से छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक एक लाख 30 हजार प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना की वजह से हर घर में बिजली बिल करीब हर महीने हजार से 12 सौ रुपये तक कम आ रहे थे। बिजली बिल में छूट मिलने की वजह से बिजली उपभोक्ता सूर्यघर योजना पर रुचि नहीं दिखा रहे थे।

अब जब बिजली बिल हाफ योजना को एक तरफ से समेट दिया गया है तो बिजली उपभोक्ताओं ने ज्यादा बिजली बिल से बचने के लिए रूफटॉप सोलर प्लांट पर रुचि लेने लगे हैं। इस वजह से आवेदन के साथ इंस्टाल की संख्या भी बढ़ रही है। करीब 15 महीने में प्रदेश में सिर्फ 43 सौ लोगों ने प्लांट इंस्टाल कराया था। बिजली बिल हाफ योजना बंद होने के बाद डेढ़ महीने में 2700 प्लांट इंस्टाल किए गए हैं। देशभर में सबसे ज्यादा गुजरात (PM Surya Ghar Scheme) में यह प्लांट लगे हैं।

भिलाई निगम आयुक्त की कार्रवाई: एक सफाई कर्मचारी सस्पेंड, दो को शोकाज नोटिस…
Demand for open transfer policy intensifies : विधायक उत्तरी जांगड़े ने CM साय को लिखा पत्र
25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… डिप्टी सीएम को बताई थी समस्या, ऐसे हुआ समाधान
Minor Assault Rural India : मटर तोड़ने पर दो नाबालिगों को बांधकर पीटने का मामला, आरोपी गिरफ्तार
Raigarh drug racket husband wife: रायगढ़ में पति-पत्नी बेच रहे थे नशीली दवाएं, घर से मिला 8 लाख कैश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग

यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों (Dhruv…

Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार
Kisan Mitan Agro : गांव-गांव थ्रेशर लेकर पहुंचने वाले सुरेश बने 7 करोड़ के कारोबारी, 25 लोगों को रोजगार

सुरेश आज अपनी निर्माण इकाई (Kisan Mitan Agro)…

Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता
Bihan Didi Flower Farming : गुलाब-गेंदा की खेती से बदल रही बिहान दीदियों की जिंदगी, गांव में ही कमाई का रास्ता

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत बेरलाकला…

Surhi Reservoir Project : 26 गांवों के किसानों को राहत, 1,362 हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई सुविधा
Surhi Reservoir Project : 26 गांवों के किसानों को राहत, 1,362 हेक्टेयर में बढ़ी सिंचाई सुविधा

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में सुरही जलाशय योजना…

Digital Crop Survey Payment : डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान में देरी की शिकायत, कृषि विभाग ने दिए जांच के निर्देश
Digital Crop Survey Payment : डिजिटल क्रॉप सर्वे के भुगतान में देरी की शिकायत, कृषि विभाग ने दिए जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे के मानदेय भुगतान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?