CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

By Newsdesk Admin
02/08/2026
Share
Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest

सीजी भास्कर, 02 अगस्त। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि, स्मार्ट मीटर लगाने और प्रस्तावित प्रीपेड बिजली व्यवस्था के विरोध में प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। कांकेर में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि पार्टी आम उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर प्रशासन तक विरोध दर्ज कराएगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। (Chhattisgarh Congress Protest)

Contents
  • चरणबद्ध आंदोलन के तहत घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस : Chhattisgarh Congress Protest
  • स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें :CM विष्णुदेव साय का बयान: बिजली दरों में वृद्धि का किसानों और गरीबों पर कोई असर नहीं

चरणबद्ध आंदोलन के तहत घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस : Chhattisgarh Congress Protest

राजेश तिवारी ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में सभी जिलों में पत्रकार वार्ताओं के माध्यम से बिजली दर वृद्धि का विरोध किया जाएगा। दूसरे चरण में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे और बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाएंगे। यह अभियान करीब दो महीने तक चलेगा, जिसके बाद एकत्रित आवेदन संबंधित बिजली विभाग के कार्यालयों में सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :Electricity Bill Dues Chhattisgarh : सरकारी विभागों पर 3117 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विधानसभा में घिरी विष्णु सरकार

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन

स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उनका दावा है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। उन्होंने प्रस्तावित प्रीपेड व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यदि यह प्रणाली लागू होती है तो उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज की तरह पहले भुगतान करना होगा और बैलेंस समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति बंद हो सकती है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांकेर जिले में आंदोलन पूरी ताकत के साथ चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

यह भी पढ़ें :Electricity Rate Hike Chhattisgarh : भाजपा सरकार ने ढाई साल में चार बार बढ़ाई बिजली दर, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

ख़बरें और भी हैं : Electricity Rate Hike Chhattisgarh : उमेश पटेल ने बढ़ी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार को घेरा

Raipur Municipal Corporation Meeting: 29 अक्टूबर को होगी नगर निगम की सामान्य सभा, 16 एजेंडों पर चर्चा और महापौर मीनल पेश करेंगी दूसरा बजट
Pendra Yard Fire : कंस्ट्रक्शन यार्ड में भीषण आग, रेल परियोजना को झटका
E-Malkhana 2.0 : छत्तीसगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल, देवेंद्र नगर थाने में लांच हुआ ई-मालखाना 2.0
बीएसपी की बेशकीमती भूमि हुई कब्जा मुक्त, 150 लोगों टीम से भी कब्जेधारी की हुज्जत, नहीं रूका “बुलडोजर”
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने भी तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Meeting : दीपक बैज से मिले आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
Congress Meeting : दीपक बैज से मिले आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारी, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से…

Shabari River Flood :  गोदावरी और शबरी नदी उफान पर, कोंटा का सड़क संपर्क प्रभावित
Shabari River Flood :  गोदावरी और शबरी नदी उफान पर, कोंटा का सड़क संपर्क प्रभावित

सुकमा जिले में लगातार बारिश के बाद अब…

Project Failure  :  27 करोड़ की परियोजनाएं अधूरी, खर्च के बाद भी जनता सुविधाओं से वंचित
Project Failure  :  27 करोड़ की परियोजनाएं अधूरी, खर्च के बाद भी जनता सुविधाओं से वंचित

करीब 27 करोड़ रुपये की परियोजनाएं (Project Failure)…

Approach Road Collapse : पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों रुपये की एप्रोच सड़क
Approach Road Collapse : पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों रुपये की एप्रोच सड़क

बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हाल ही…

Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR
Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR

बिलासपुर में एक युवती की शिकायत पर पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?