CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh electricity bill hike : बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान

Chhattisgarh electricity bill hike : बिजली बिल को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान

By Newsdesk Admin
19/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। (Chhattisgarh electricity bill hike)

Contents
  • तीन चरणों में कांग्रेस कर रही प्रदर्शन : Chhattisgarh electricity bill hike
  • उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही बीजेपी
  • मानसून सत्र में विधानसभा में घेरेंगे : Chhattisgarh electricity bill hike
  • भाजपा सरकार ने पांच बार बिजली बढ़ाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, जबकि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां अपनाई जा रही हैं।

कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन कर रही है। जुलाई में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर समर्थन फार्म भरवाएंगे। आगामी मानसून सत्र में सरकार को सदन में इस पर जवाब देना होगा।

तीन चरणों में कांग्रेस कर रही प्रदर्शन : Chhattisgarh electricity bill hike

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर तीन चरणों में प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की थी। पार्टी की रणनीति के अनुसार 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों में बिजली कार्यालयों का घेराव किया गया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

18 जून को जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस अपना पक्ष जनता के सामने रख। वहीं तीसरा चरण जुलाई के पहले सप्लाई में शुरु होगा।

जुलाई के पहले सप्ताह में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर हटाने के समर्थन में आवेदन और समर्थन पत्र भरवाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि प्रदेश में बिजली बिल उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी समस्या बन गया है।

लोग बिल सुधार के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए तो यह नाराजगी बड़े जन आंदोलन में बदल सकती है।

उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही बीजेपी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर और अन्य बिजली योजनाएं बड़े कॉर्पोरेट समूहों को फायदा पहुंचाने के लिए लाई जा रही हैं, जिससे आम उपभोक्ता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

मानसून सत्र में विधानसभा में घेरेंगे : Chhattisgarh electricity bill hike

पार्टी ने घोषणा की है कि आगामी मानसून सत्र में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार से जवाब मांगेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि पेट्रोल, डीजल और खाद की कीमतों के साथ बिजली दरों में वृद्धि भी बड़ा मुद्दा बनेगा।

भाजपा सरकार ने पांच बार बिजली बढ़ाई

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक पांचवीं बार बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता और किसान प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर भी बिल बढ़ने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे यह मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा सियासी सवाल बन गया है।

Chhattisgarh Police Medal Honour : गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान
भांजी के तिज नहावन में आए मामा की तालाब में डूबकर मौत: 3 दिन में मामा-भांजी दोनों ने तोड़ा दम
Chhattisgarh Transfer News : छत्तीसगढ़ पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें तबादला सूची
Car Fire Incident : वेल्डिंग के दौरान कार में लगी आग, पेट्रोल टंकी लीकेज बना वजह, खौफ में आए लोग
A wave of faith in Bhilai : ‘मूल सोमनाथ’ के अवशेषों के दर्शन को पहुंचे हजारों भक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई

शिक्षकों की वेतन वृद्धि (BEd DEd Teachers) से…

BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़
BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़

स्क्रैप चोरी मामला (BSP Scrap Theft Case) अब…

Chhattisgarh BJP Karmveer Singh : नए संगठन महामंत्री कर्मवीर के सामने ये बड़ी चुनौतियां, अगले महीनों में दिखेगा असर
Chhattisgarh BJP Karmveer Singh : नए संगठन महामंत्री कर्मवीर के सामने ये बड़ी चुनौतियां, अगले महीनों में दिखेगा असर

24 सितंबर को भाजपा ने कर्मवीर सिंह को…

Gandai River Rescue : आधी रात उफनती नदी में कूदा थाना प्रभारी, कार में फंसे 5 लोगों को बचाया
Gandai River Rescue : आधी रात उफनती नदी में कूदा थाना प्रभारी, कार में फंसे 5 लोगों को बचाया

थाना प्रभारी ने बिना देर किए नदी में…

Drug Trafficking
Drug Trafficking : दुर्ग में नशे पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन मामले में 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?