CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
02/08/2026
Share
RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 2 अगस्त : सूचना का अधिकार अधिनियम के मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने आरटीआई कार्रवाई (RTI Action) को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं।

Contents
  • जन सूचना अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
  • आयोग की नाराजगी के बाद सरकार का फैसला
  • 639 अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा
  • आरटीआई नियमों के उल्लंघन पर नहीं मिलेगी छूट

यह भी पढ़ें : Jagdalpur Railway Station Upgrade : वंदे भारत के अनुरूप बदलेगा जगदलपुर स्टेशन, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी तस्वीर

मुख्य सचिव विकास शील ने कहा है कि राज्य सूचना आयोग से मिलने वाले नोटिस, आदेश और अन्य पत्राचार का समय पर जवाब देना अनिवार्य होगा। छत्तीसगढ़  सरकार ने स्पष्ट किया है कि नोटिस का जवाब नहीं देने, सुनवाई में अनुपस्थित रहने या आयोग के आदेशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Duleep Trophy 2026 : RCB को चैंपियन बनाने वाला खिलाड़ी सेंट्रल जोन का करेगा कप्तानी

जन सूचना अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

सरकार ने सभी जन सूचना अधिकारियों (PIO) और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को आरटीआई अधिनियम के नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि आरटीआई आवेदन और प्रथम अपील का तय समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाए। वहीं सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिकारी स्वयं या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें : Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना

आयोग की नाराजगी के बाद सरकार का फैसला

राज्य सरकार का यह निर्णय सूचना आयोग की आपत्तियों के बाद आया है। आयोग ने एक मामले में अधिकारियों द्वारा नोटिस और आदेशों का समय पर पालन नहीं करने तथा सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद सरकार ने सभी विभागों को आरटीआई मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और किसी भी तरह की देरी से बचने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Drug Free Youth Campaign : मंत्री ओपी चौधरी ने धमतरी में दिलाई नशामुक्ति की शपथ 

639 अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा

राज्य सूचना आयोग के अनुसार, वर्ष 2024 में सूचना देने में लापरवाही, गलत जानकारी उपलब्ध कराने या सूचना प्रक्रिया में बाधा डालने के मामलों में 639 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

इनमें सबसे अधिक 486 मामले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े हैं। इसके अलावा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 33, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 22, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 15 और वाणिज्य कर विभाग के 14 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

यह भी पढ़ें : Ratanlal Dangi Case : मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग, हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता

आरटीआई नियमों के उल्लंघन पर नहीं मिलेगी छूट

राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि भविष्य में आरटीआई कानून के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने और आम नागरिकों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

 

 

Deepak Baij : प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दीपक बैज ने धर्मांतरण से लेकर सरकार के कामकाज तक उठाए सवाल
CM Birthday Celebration in Bagia: बगिया में सादगी के साथ मनाया जन्मदिन, मां से लिया आशीर्वाद
Chhattisgarh girls in sports : विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान
Sushasan Tihar 2026 : गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, एक महीने में होगा हर समस्या का समाधान
PTRSU Hostel Jaundice Case: दूषित पानी से बीमार पड़ीं 25 छात्राएं, डॉक्टरों को रोके जाने पर भड़का NSUI का विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

Dhamtari Balod Irrigation : धमतरी-बालोद में सिंचाई को बड़ा बूस्ट, 5 योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ मंजूर
Dhamtari Balod Irrigation : धमतरी-बालोद में सिंचाई को बड़ा बूस्ट, 5 योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ मंजूर

धमतरी-बालोद में सिंचाई व्यवस्था (Dhamtari Balod Irrigation) को…

Bilaspur Jan Darshan
Bilaspur Jan Darshan : कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, रोजगार और मुआवजे की मांग पर दिए कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रोजगार, मुआवजा, मजदूरी…

GST Recruitment Scam : भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक मूल पद पर लौटे
GST Recruitment Scam : भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक मूल पद पर लौटे

राज्य कर विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक भर्ती…

BJP Leader Attack
BJP Leader Attack : भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर भागा आरोपी, भाई की सूचना पर रायपुर स्टेशन से पकड़ा गया

जोरातराई में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?