CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stock Market Crash : कोरोना काल जैसा मार्केट क्रैश, मच गया हाहाकार… ये 4 कारण मंदी का खौफ पैदा कर रहे

Stock Market Crash : कोरोना काल जैसा मार्केट क्रैश, मच गया हाहाकार… ये 4 कारण मंदी का खौफ पैदा कर रहे

By Newsdesk Admin
04/04/2025
Share
Stock Market Crash
Stock Market Crash

सीजी भास्कर, 04 अप्रैल : अमेरिकी शेयर बाजार (Stock Market Crash) में भारी गिरावट आई है। गुरुवार रात, नैस्डैक में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि डॉव जोन्स इंडेक्स में 1600 अंक, यानी करीब 4 प्रतिशत की कमी देखी गई। S&P 500 में भी लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले, एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट 16 मार्च 2020 को हुई थी।

अमेरिका में इस हाहाकार के बाद भारतीय बाजार में भी बड़ी गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। रिलायंस के शेयरों में इस गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक मंदी का खतरा माना जा रहा है।

4 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजारों (Stock Market Crash) में भारी बिकवाली हुई। सेंसेक्स 930 अंक या 1.22 प्रतिशत गिरकर 75,364 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 345 अंक या 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,904 पर समाप्त हुआ। इस गिरावट के चार प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ के बाद, चीन और कनाडा ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 26 प्रतिशत और अन्य देशों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। इसके जवाब में, कनाडा ने अमेरिकी वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध का संकट और गहरा हो गया है।

अमेरिका में S&P 500 इंडेक्स 5% और Nasdaq 5.5% की गिरावट के साथ 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट का सामना कर रहा है। एशियाई बाजार भी प्रभावित हुए हैं, जहां जापान का निक्केई 3% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2% नीचे रहा।

अमेरिका में मंदी का सबसे बड़ा खतरा महंगाई है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में महंगाई तेजी से बढ़ सकती है, क्योंकि अन्य देशों से आने वाले सामान की कीमतें अब अधिक होंगी, जिससे महंगाई में वृद्धि होगी। इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट देखी जा रही है, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत नहीं है।

क्‍या बढ़ रहा मंदी का खतरा (Stock Market Crash)

ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद वैश्विक बाजार (Stock Market Crash) में महंगाई बढ़ने की संभावना बढ़ गई है, जिससे मंदी का खतरा भी बढ़ता नजर आ रहा है। डॉयचे बैंक के वरिष्ठ अर्थशास्त्री ब्रेट रयान ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ट्रंप के टैरिफ के कारण इस साल अमेरिकी विकास दर में 1-1.5 प्रतिशत की कमी आ सकती है, जिससे मंदी का जोखिम काफी बढ़ सकता है। हालांकि, भारत में इस समय ऐसा कोई संकट नहीं है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

Raipur Visakhapatnam Expressway : उद्घाटन से पहले दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर घिरी NHAI
CG में हीट वेव अलर्ट : 1-2 अप्रैल को बारिश की संभावना, रायपुर रहा सबसे गर्म…
Fake PUMA shoes and slippers in Raipur : रायपुर में बड़ी कार्रवाई, दो कारोबारियों पर कॉपीराइट उल्लंघन का केस
कारोबारी सिद्धार्थ के डायरी से हुआ बड़ा खुलासा, रायपुर के होटल में रची गई थी घोटाले की साजिश…
Education will not stop till PG : 11वीं से पीजी तक नहीं रूकेगी उच्च शिक्षा, हर साल 200 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित, MLA रिकेश की अद्भुत पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?