CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Donald Trump की टैरिफ धमकी बेअसर, शेयर बाजार ने खुलते ही लगाई छलांग…

Donald Trump की टैरिफ धमकी बेअसर, शेयर बाजार ने खुलते ही लगाई छलांग…

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर 5 मार्च Sensex 500 अंक उछलाएक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा छेड़े गए ग्लोबल टैरिफ वॉर से दुनियाभर के शेयर बाजार सहमे हुए नजर आ रहे हैं. US Markets से लेकर एशियाई बाजारों तक में सुस्ती है, तो वहीं बुधवार को अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में भारत पर टैरिफ को लेकर दिए गए ट्रंप का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को नहीं मिला, बल्कि कई दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद मिनटों में ही 500 अंकों से ज्यादा उछल गया, तो निफ्टी ने भी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की.सेंसेक्स ने खुलते ही 400 अंक से ज्यादा उछलाशेयर बाजार की ग्रीन जोन में शुरुआत के साथ BSE Sensex अपने पिछले बंद 72,989 की तुलना में उछलकर 73000 के पार ओपन हुआ औऱ इसकी तेजी लगातार बढ़ती गई. खबर लिखे जाने तक महज आधे घंटे के कारोबार में ही ये 516 अंक की उछाल के साथ 73,506 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.

Sensex की तरह ही NSE Nifty ने भी शुरुआती कारोबार में ही तेजी पकड़ ली. अपने पिछले बंद 22,082.65 के लेवल से उछाल भरते हुए एनएसई के इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने महज 10 अंक की गिरावट में शुरुआत की, लेकिन फिर अचानक इसने सेंसेक्स के कदम से कदम मिला लिया और करीब 150 अंक चढ़कर 22,209 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.1562 शेयरों ने की तेज शुरुआतबुधवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ 1562 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ ओपनिंग की, तो वहीं 703 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जिनकी शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई.

इसके अलावा 120 स्टॉक्स की स्थिति में किसी तरह का कोई चेंज देखने को नहीं मिला. शुरुआती कारोबार में ICICI Bank, NTPC, Tech Mahindra, SBI सबसे ज्यादा रफ्तार के साथ भागते नजर आए, तो वहीं दूसरी ओर Bajaj Finance, Bajaj Finserv, L&T, SBI Life Insurance और Cipla जैसे शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.सबसे तेज भागे ये 10 शेयरबात करें, टैरिफ धमकी के बीच शेयर बाजार में आए उछाल के बीच सबसे ज्यादा तेजी के साथ शुरुआत करने वाले शेयरों की, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल HCL Tech Share (2.41%), M&M Share (2.26%), PowerGrid Share (2.09%), Tech Mahindra Share (2.04%), Tata Steel Share (2.01%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.

मिडकैप कैटेगरी में सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों में Coforge Share (9.66%), AWL Share (5.48%), RVNL Share (4.68%), OFSS Share (4.62%) रहे, जबकि स्मॉलकैप में ITDC Share 13.74% की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा.दो बार भारत का नाम लेकर बोले ट्रंपभारत का दो बार नाम लेते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत हम 100 फीसदी टैरिफ लगाता है. ये कतई ठीक नहीं है. उन्होंने टैरिफ वॉर की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि अब जो भी देश अमेरिका पर टैरिफ लगाएगा, आगामी 2 अप्रैल से अमेरिका भी उस देश पर उतना ही टैरिफ लगाएगा. पहली बार राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले देशों का नाम गिनाते हुए कहा, “औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और कनाडा हम पर टैरिफ लगाते हैं. क्या आपने इनके बारे में सुना है? और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत ज़्यादा टैरिफ़ वसूलते हैं, जितना हम उनसे वसूलते हैं. यह बहुत अनुचित है.”

Gutkha Factory Busted : वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लोग हिरासत में, Video
भरी अदालत में हाई कोर्ट के जजों को कह दिया था ‘गुंडा’; अब मिली 6 महीने की सजा, प्रैक्टिस पर भी खतरा
PF ट्रांसफर की टेंशन खत्म! EPFO लाया ऑनलाइन सुविधा, अब घर बैठे नए PF खाते में पैसा ट्रांसफर करें, मिलेगा बंपर फायदा
जन्माष्टमी 2025: मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, सीएम योगी करेंगे पूजा और योजनाओं का शुभारंभ
Student Forced Conversion Case : मस्जिद में ले गया…पहनाया बुर्का और करा दिया मतांतरण…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahua Products Success Story
Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़…

Chandrahasi­ni Arogya Dham
Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले के…

Dhamtari Drone Farming
Dhamtari Drone Farming : धमतरी बना पहला जिला, PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में कृषि…

Ram-Nami Documentary
Ram-Nami Documentary : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में चमकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?