CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NRLM Success Story : सिलाई मशीन से बदली जिंदगी, संगीता जुरी रोज कमा रहीं 2000 रुपये तक

NRLM Success Story : सिलाई मशीन से बदली जिंदगी, संगीता जुरी रोज कमा रहीं 2000 रुपये तक

By Newsdesk Admin
18/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 जून : दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने पर जिंदगी (NRLM Success Story) की दिशा कैसे बदल सकती है, इसका प्रेरक उदाहरण विकासखंड बीजापुर के ग्राम दुगोली की निवासी संगीता जुरी हैं। कभी खेती और मजदूरी पर निर्भर रहने वाली संगीता आज अपने सिलाई व्यवसाय के दम पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Contents
  • महिला सशक्तिकरण की बनी प्रेरक कहानी
  • NRLM बदल रहा ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम दुगोली में रहने वाली संगीता जुरी का परिवार पहले खेती और दिहाड़ी मजदूरी से होने वाली सीमित आय पर निर्भर था। बढ़ती जरूरतों और आर्थिक चुनौतियों के बीच उन्होंने अपने जीवन में बदलाव लाने का निर्णय लिया। इसी सोच के साथ 4 अप्रैल 2024 को वे रोस स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं।

समूह की नियमित बैठकों में शामिल होने के दौरान उन्हें बचत, आंतरिक ऋण, वित्तीय प्रबंधन और स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। इसी दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत उन्हें सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सिलाई कार्य की बारीकियां सीखीं और इसे रोजगार का माध्यम बनाने का संकल्प लिया।

व्यवसाय शुरू करने के लिए संगीता ने ग्राम संगठन से सीआईएफ (CIF) के माध्यम से 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने सिलाई केंद्र की स्थापना की और अपने हुनर को व्यवसाय का रूप दिया। मेहनत, गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे के बल पर उनका सिलाई केंद्र धीरे-धीरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहचान बनाने लगा।

आज संगीता जुरी प्रतिदिन लगभग 1500 से 2000 रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से वे परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रही हैं, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे रही हैं और भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने उनके आत्मविश्वास को भी नई मजबूती दी है।

महिला सशक्तिकरण की बनी प्रेरक कहानी

संगीता की सफलता ने गांव की अन्य महिलाओं में भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के प्रति विश्वास पैदा किया है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि महिलाओं को सही प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

NRLM बदल रहा ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और आसान वित्तीय सहायता देने की पहल ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। संगीता जुरी की कहानी इसी परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है, जहां एक साधारण गृहिणी आज सफल उद्यमी बनकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रही है।

Online Betting Kabirdham: व्हाट्सएप नेटवर्क पर चल रहा सट्टा धंधा, दो महिला सटोरिए दबोची गईं
Soumya Chourasia Case Update : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित अधिकारी की याचिका पर छत्तीसगढ़ सरकार व जांच एजेंसी से मांगा जवाब
Bilaspur Kota Police Station : चर्च कमेटी के पास्टर समेत 7 पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज
Ayushman Bharat PMJAY : आयुष्मान भारत योजना के नियम तोड़ने पर कार्रवाई – महासमुंद जिले के 3 निजी अस्पताल तीन माह के लिए निलंबित
Job Fair : नौकरी की तलाश खत्म! छत्तीसगढ़ में यहां 26 मई को 493 पदों पर भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?