CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

By Newsdesk Admin
03/08/2026
Share
Tree Plantation
Tree Plantation

सीजी भास्कर, 03 अगस्त। धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग कुछ अलग ही नजर (Tree Plantation) आया। जहां कई लोगों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाया, वहीं एक समूह ने इस दिन को समाज और पर्यावरण से जोड़कर ऐसी मिसाल पेश की जिसकी पूरे शहर में चर्चा रही। लोगों ने इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए इसे दोस्ती को नई पहचान देने वाला कदम बताया।

Contents
  • बीस साल पुराने दोस्तों ने लिया खास संकल्प Tree Plantation
  • मरहूम ज्याउल हुसैनी की स्मृति में किया गया वृक्षारोपण
  • पौधे के संरक्षण का भी रखा गया पूरा ध्यान Tree Plantation
  • पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शहर के अलग अलग हिस्सों से पहुंचे पुराने दोस्तों ने वर्षों पुराने अपने रिश्ते को यादगार बनाने के लिए ऐसा फैसला लिया, जिसने दोस्ती के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि किसी की स्मृति को जीवित रखने का इससे बेहतर तरीका शायद ही हो सकता है।

Tree Plantation
Tree Plantation

यह भी पढ़ें : Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका

बीस साल पुराने दोस्तों ने लिया खास संकल्प Tree Plantation

जानकारी के अनुसार फ्रेंडशीप डे के अवसर पर करीब बीस साल पुराने दोस्तों ने तय किया कि इस बार दोस्ती दिवस केवल औपचारिक तरीके से नहीं मनाया जाएगा। सभी ने मिलकर फैसला लिया कि अपनी दोस्ती को समाज के लिए प्रेरणा बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जाएगा।

मरहूम ज्याउल हुसैनी की स्मृति में किया गया वृक्षारोपण

दोस्तों ने यह भी निर्णय लिया कि पौधा ऐसे व्यक्तित्व की स्मृति में लगाया जाए, जिन्होंने धमतरी ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बनाई। इसी सोच के साथ कर्मठ पत्रकार मरहूम ज्याउल हुसैनी की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने पुरातत्व और कई जटिल जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज बुलंद की थी।

यह भी पढ़ें : Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर

पौधे के संरक्षण का भी रखा गया पूरा ध्यान Tree Plantation

सिर्फ पौधा लगाने तक ही इस अभियान को सीमित नहीं रखा गया। दोस्तों ने ऐसी जगह का चयन किया, जहां पौधे को पूरा संरक्षण मिल सके और वह सुरक्षित रूप से विकसित होकर पेड़ बन सके। इसी उद्देश्य से दुलारी नगर स्ट्रीट नंबर 01 में पौधारोपण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इस अवसर पर पत्रकार सैय्यदा मुनीजा हुसैनी, एकता सिंह, झंकार शर्मा, ज़की अहमद, मिर्जा अनीस बेग, वैभव जगने, पर्यावरण प्रेमी तुलसी राम साहू, नशा मुक्ति प्रचारक डेमन सोनकर सहित कई लोग मौजूद (Tree Plantation) रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने की अपील की।

खबरें और भी हैं : देश की अदालतों में लंबित मामलों का बढ़ता बोझ, सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट तक हजारों पुराने केस अटके

 

रिपोर्टर : रिजवान मेमन

Dial 112 Rapid Response Test : 5 मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस टीम
Green Manure Benefits : यूरिया का विकल्प बनी ‘हरी खाद’:, छत्तीसगढ़ के खेतों में बिछेगी जैविक चादर
Inspiring Success Story: बर्तन धोने वाली मां के बेटे ने पाया CGPSC में 22वां स्थान, संघर्ष से चमकी उम्मीद
PM Gram Sadak Yojana : छत्तीसगढ़ को 774 नई सड़कों की मंजूरी, 2,426 किमी का नेटवर्क तैयार होगा
Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य-उत्तर जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bridge Collapse
Bridge Collapse : पुल ध्वस्त होते ही मची अफरा तफरी, चलती बस बाल बाल बची, कई जिलों का सड़क संपर्क ठप

बिलासपुर से रतनपुर की ओर जाने वाले मार्ग…

Gold Theft
Gold Theft : सोने के कंगनों का राज खुलते ही मचा हड़कंप, करोड़ों नहीं लेकिन लाखों की चपत ने बढ़ाई चिंता

रायपुर के व्यस्त कारोबारी इलाके में उस समय…

Tree Plantation
Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया

धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग…

Box Cricket
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका

धमतरी के जालमपुर वार्ड में रविवार को सुबह…

Government Jobs 2026
Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?