CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CHMO सहित 3 डॉक्टरों को गोली मारने की धमकी, युवक ने बनाया विडियो, कहा – “मां को कुछ हुआ तो……और सुनो कलेक्टर साहब अगर….., अब पुलिस गिरफ्त में पूछताछ जारी

CHMO सहित 3 डॉक्टरों को गोली मारने की धमकी, युवक ने बनाया विडियो, कहा – “मां को कुछ हुआ तो……और सुनो कलेक्टर साहब अगर….., अब पुलिस गिरफ्त में पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin
05/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। सोशल प्लेटफार्म पर विडियो वायरल कर 3 डॉक्टरों को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। यह पूरा मामला मध्यप्रदेश राज्य में ग्वालियर शहर के उपनगर हजीरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी का है। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि जगदीश सिंह पर आरोप है कि उसने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर्स को गोली मारने की धमकी दी थी और कलेक्टर के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जगदीश सिंह मूल रूप से भिंड जिले का रहने वाले है। वह ग्वालियर के हजीरा इलाके में रह रहा है। जगदीश सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये हजीरा सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स प्रशांत नायक और डॉ बिंदु सिंघल के साथ CMHO डॉ सचिन श्रीवास्तव को गोली मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि युवक से धमकी मिलने के बाद आज IMA के नेतृत्व में डॉक्टर्स का दल आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात करने पहुंचा और शिकायती आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।

डॉक्टरों का कहना है कि जगदीश सिंह के धमकाने और अस्पताल में हंगामा करने से मरीज भी दहशत में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि जगदीश सिंह की मां सिया दुलारी का पिछले दिनों डेंगू का अस्पताल में इलाज चला था। इस दौरान जगदीश सिंह ने ठीक से इलाज भी नहीं करने दे रहा था, अब उसने डॉक्टरों को धमकाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर युवक का सबसे पहले 50 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था जिसके कुछ देर बाद उसका पूरा 2 मिनिट 29 सेकंड का वीडियो सामने आया। वीडियो में जगदीश सिंह डॉक्टर्स के साथ ही ग्वालियर कलेक्टर के लिए अपशब्द कहता नजर आया। इसके अलावा उसने अस्पताल प्रबंधन पर उसकी माँ को षड्यंत्र पूर्वक मारने के प्रयास का गंभीर आरोप भी लगाया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि मां को कुछ हुआ तो समझ लेना। युवक ने कहा कि उसने घटना की शिकायत चीफ मिनिस्टर ऑफिस में दर्ज कराई है। साथ ही इस मामले में चीफ सेकेट्री MP और स्वास्थ्य सचिव को फोन पर शिकायत दर्ज कराने का दावा भी वह कर रहा है। जगदीश ने डॉ बिंदु सिंघल और डॉ प्रशांत नायक पर CM डॉ मोहन यादव से कार्रवाई की मांग की है। जगदीश का आरोप है कि उसकी मां के इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही की है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मां की डेंगू की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस और चिकित्सकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

गोपाल खेमका हत्याकांड में शामिल बदमाश राजा का एनकाउंटर… मर्डर के लिए इसी ने शूटर को भेजे थे हथियार
वैष्णो देवी की सुरक्षा में सेंध, मंदिर में पिस्टल लेकर पहुंची महिला; देखते ही चौंक गई पुलिस
ट्रेन में अब लगेज लिमिट, ज्यादा सामान लगेगा भारी जुर्माना
कोयला व्यवसायी के बेटे को धमकी, कार से टक्कर मारने की कोशिश — पुलिस जांच में जुटी
आधी रात इस पॉश कालोनी के एक घर में छापा, अंदर घुसते ही सन्न रह गई पुलिस, 3 युवक 1 महिला गिरफ्तार, एक बोला – “मुझे जानते नहीं हो, देख लूंगा”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?