CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Muay Thai Championship : बस्तर के युवराज ने भारत के लिए जीता कांस्य, टिकेश्वरी और प्रवीण क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Muay Thai Championship : बस्तर के युवराज ने भारत के लिए जीता कांस्य, टिकेश्वरी और प्रवीण क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

By Newsdesk Admin
21/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 जून : मलेशिया के कुआलालंपुर (Muay Thai Championship) में आयोजित प्रतिष्ठित आइएफएमए सीनियर वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप एवं प्रथम आइएफएमए वर्ल्ड स्कूल म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य के चार खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Contents
  • विशेष आमंत्रण पर पहुंचे अमन यादव
  • खेल जगत में खुशी की लहर

जगदलपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी युवराज सिंह राजपूत ने अंडर-18 वर्ग के 86 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ भारत के खाते में अब तक एक रजत और दो कांस्य पदक दर्ज हो चुके हैं। युवराज की इस सफलता से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

वहीं रायपुर की टिकेश्वरी साहू और प्रवीण कृष्ण जायसवाल ने सीनियर वर्ग में अपने-अपने मुकाबलों में दमदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों खिलाड़ियों से पदक की मजबूत उम्मीदें जताई जा रही हैं और उनका प्रदर्शन भारतीय दल के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है।

रायपुर की समिधा अग्रवाल ने अंडर-18 वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिलीपींस की खिलाड़ी रिशा अल्थिया अमोगुइस को कड़ी चुनौती दी। तीन राउंड तक चले रोमांचक मुकाबले में समिधा बेहद मामूली अंतर से हार गईं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। हालांकि उनके जुझारू प्रदर्शन की सभी ने सराहना की है।

विशेष आमंत्रण पर पहुंचे अमन यादव

छत्तीसगढ़ के लिए यह भी गौरव की बात है कि म्यूथाई फेडरेशन यूएमएआई के एथलीट आयोग के अध्यक्ष, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव (Muay Thai Championship) को इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। प्रतियोगिता के बाद 22 जून को समिधा अग्रवाल, युवराज सिंह राजपूत और कोच अमन यादव भारत लौटेंगे, जबकि सीनियर वर्ग के खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू और प्रवीण कृष्ण जायसवाल 27 जून को स्वदेश वापसी करेंगे।

खेल जगत में खुशी की लहर

इस उपलब्धि पर राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, कोषाध्यक्ष हरबंश कौर सहित रायपुर, बस्तर, कोरबा, बिलासपुर, बालोद, धमतरी और कांकेर जिलों के खेल पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। सभी ने आगामी मुकाबलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक सफलता हासिल करेंगे।

Team India T20 Captaincy : सूर्यकुमार की कप्तानी पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान
संन्यास लेगा पाकिस्तान का स्टार बल्लेबाज, चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद टीम में उथल-पुथल
जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास?…
फुटबॉल के नेशनल रेफरी भिलाई के रमेश अन्ना का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
Mitchell Santner injury: IPL में लगी चोट, अब इंटरनेशनल क्रिकेट से भी बाहर, टीम को बड़ा झटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

Seed Production
Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की…

PARAS Portal
PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gram Panchayat
Gram Panchayat : गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, समस्याओं के समाधान की मांग तेज

मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत करही में लंबे…

Team India Fitness
Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाए रखना अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?