CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India A vs South Africa A : सिराज और आकाश ने भारत-ए को दिलाई बढ़त, दक्षिण अफ्रीका-ए की पहली पारी 221 पर सिमटी

India A vs South Africa A : सिराज और आकाश ने भारत-ए को दिलाई बढ़त, दक्षिण अफ्रीका-ए की पहली पारी 221 पर सिमटी

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
India A vs South Africa A
India A vs South Africa A

दक्षिण अफ्रीका-ए की पहली पारी 221 रन पर ढेर, भारत-ए की दूसरी पारी में खराब शुरुआत

Contents
  • तेज गेंदबाजों की घातक जोड़ी बनी सिराज-आकाश
  • एकरमैन की पारी ने बचाई दक्षिण अफ्रीका की लाज

सिराज और आकाश की तेज गेंदबाजी ने टेस्ट सीरीज से पहले टीम प्रबंधन को प्रभावित किया

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। मार्क्स एकरमैन की शतकीय पारी के बावजूद भारत-ए (India A vs South Africa A) ने दूसरे चार दिवसीय मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते दक्षिण अफ्रीका-ए की पहली पारी को 221 रन पर समेट कर पहली पारी में 34 रन की बढ़त हासिल की। भारत-ए ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 78 रन बनाकर अपनी बढ़त को 112 रन तक पहुंचा दिया। प्रारंभिक बल्लेबाज केएल राहुल (26) के साथ कुलदीप यादव (शून्य) क्रीज पर मौजूद हैं। प्रसिद्ध कृष्णा (3/35), मोहम्मद सिराज (2/61) और आकाशदीप (2/28) ने बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र की पिच का शानदार तरीके से इस्तेमाल करते हुए आपस में सात विकेट साझा किए, जिससे दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 221 रन पर सिमट गई।

एकरमैन (118 गेंद में 134 रन) ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 17 चौके और पांच छक्के जड़े। प्रारंभिक बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन मैच में लगातार दूसरी बार खाता खोलने में नाकाम रहे और इस तरह उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी संभावनाओं को और कमजोर कर लिया। साई सुदर्शन भी 38 गेंद में 23 रन की पारी के दौरान अच्छी लय में नहीं दिखे। देवदत्त पडिक्कल (24) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन गली क्षेत्र में सेसेगो सेनोक्वाने ने शानदार कैच लपक कर उनकी पारी का अंत किया।

इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाजों (India A vs South Africa A) के सामने एकरमैन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के ज्यादातर बल्लेबाज परेशानी में दिखे। भारत के पहली पारी में 255 रन के जवाब में टीम ने शुरुआती आठ ओवर में ही 12 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। सेनोक्वाने आकाशदीप की गेंद स्विंग को भांपने में विफल रहे और गेंद ने उनके स्टंप को उखाड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा (शून्य) मैदानी अंपायर द्वारा आकाश की गेंद पर लेग साइड में विकेटकीपर रिषभ पंत द्वारा कैच की अपील को स्वीकार करने से निराश दिखे। इस बीच सिराज ने जुबैर हमजा (आठ) को पगबाधा कर दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटके दिए।

सिराज और आकाश की नई गेंद की तेज गेंदबाजी (India A vs South Africa A) ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पिच से गति और उछाल हासिल कर भारतीय टीम प्रबंधन को काफी हद तक प्रभावित किया होगा। एकरमैन और जार्डन हरमन (26) ने चौथे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर मेजबान टीम को लंच तक तीन विकेट पर 76 रन पर पहुंचाकर वापसी की कोशिश की। टीम ने 121 रन के स्कोर तक सात विकेट गंवा दिए। लेकिन एकरमैन को सुब्रायण (20) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए 66 गेंद में 86 रन की साझेदारी कर टीम को 200 रन के पार ले गए।

तेज गेंदबाजों की घातक जोड़ी बनी सिराज-आकाश

भारत-ए की जीत की नींव सिराज और आकाश ने रखी। दोनों गेंदबाजों ने लगातार सटीक लाइन-लेंथ रखी और शुरुआती झटकों से विपक्षी टीम को उभरने नहीं दिया। उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया कि भारतीय बेंच स्ट्रेंथ अब विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन चुकी है।

एकरमैन की पारी ने बचाई दक्षिण अफ्रीका की लाज

जहां पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ढेर हो गई, वहीं एकरमैन ने अपने आक्रामक अंदाज से पारी को संभाला। उनके 134 रनों की पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके 17 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका-ए ने 200 रन का आंकड़ा पार किया।

सिराज आकाश गेंदबाजी, भारत-ए बनाम दक्षिण अफ्रीका-ए, क्रिकेट मैच हाइलाइट्स, India A vs South Africa A Match Highlights, Siraj Bowling Performance, Akashdeep India A

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2026 Auction Date: रिटेंशन के बाद नीलामी का शेड्यूल फाइनल, अगले महीने अबू धाबी में लगेगी खिलाड़ियों की बोलियाँ
Rohit Sharma : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी की मेहनत सुनकर रोहित शर्मा भी हुए प्रभावित, कही ऐसी बात जो बन गई नई प्रेरणा
U-19 WC 2026 : भारत ने जीता हारा हुआ मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी का करिश्माई कैच बना टर्निंग पॉइंट
BCCI Notice 35 Lakh Bananas: उत्तराखंड क्रिकेट खर्चों पर हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?