CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GPM Muslim Community Protest : सरकारी स्कूलों में मंत्रजाप अनिवार्य करने के फैसले का विरोध

GPM Muslim Community Protest : सरकारी स्कूलों में मंत्रजाप अनिवार्य करने के फैसले का विरोध

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सरस्वती वंदना और विभिन्न मंत्रों के जाप को अनिवार्य किए जाने के फैसले का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मुस्लिम विकास मंच के अध्यक्ष असद सिद्दीकी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने सोमवार को मौन रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। (GPM Muslim Community Protest)

Contents
  • 12 जून के आदेश पर जताई आपत्ति : GPM Muslim Community Protest
  • संवैधानिक अधिकारों का दिया हवाला
  • ‘एक धर्म विशेष की प्रार्थना अनिवार्य करना उचित नहीं’ : GPM Muslim Community Protest

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में ‘तुगलकी फरमान वापस लो’, ‘संविधान का सम्मान करो’ जैसी तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

12 जून के आदेश पर जताई आपत्ति : GPM Muslim Community Protest

मुस्लिम समाज ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 जून 2026 को जारी आदेश के तहत नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी शासकीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र, गायत्री मंत्र और गुरु मंत्र का जाप अनिवार्य किया गया है। समाज का कहना है कि इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

संवैधानिक अधिकारों का दिया हवाला

ज्ञापन में मुस्लिम समाज ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक आस्था और पूजा-पद्धति का पालन करने की स्वतंत्रता देता है। समाज के प्रतिनिधियों ने अनुच्छेद 25 का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी नागरिक को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार प्राप्त है, जबकि अनुच्छेद 28(1) के अनुसार सरकारी अथवा राज्य से वित्तपोषित शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक शिक्षा नहीं दी जा सकती।

‘एक धर्म विशेष की प्रार्थना अनिवार्य करना उचित नहीं’ : GPM Muslim Community Protest

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर व्यक्ति का अपना धर्म और इबादत का तरीका होता है। ऐसे में किसी एक धर्म से जुड़े मंत्रों और प्रार्थनाओं को सभी छात्रों के लिए अनिवार्य करना संविधान की मूल भावना और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के विपरीत है। उन्होंने सरकार से आदेश पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की है।

Mehak selected in the Indian women’s cricket team : श्रीलंका दौरे के लिए बनीं उपकप्तान; CM साय ने किया सम्मानित
Police Commissionerate System Raipur : राजधानी में कानून व्यवस्था बदलने वाली बड़ी तैयारी, 7 IPS अफसरों की कमेटी गठित
Jashpur Archery Academy : CM साय की पहल से आदिवासी युवाओं को नया मंच, जशपुर में बनेगा 20.53 करोड़ का तीरंदाजी व स्किल हब
Pet Dog Attack Jagdalpur: बृजराज नगर में पालतू कुत्ते का अचानक हमला, राहगीरों में मची अफरा-तफरी
Illicit Liquor Sale : महिलाओं का फूटा गुस्सा… अवैध कारोबारियों पर टूटा कहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Rain
Bastar Rain : बस्तर में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कें डूबीं और घरों में घुसा पानी; स्कूल बंद

बस्तर में तीन दिनों से हो रही तेज…

Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई
Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने अंतरराष्ट्रीय खेल…

Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग
Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग

छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक बदलाव के बाद कथित…

Mahasamund Flood
Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया

जलस्तर बढ़ (Mahasamund Flood) गया है। इसी बीच…

Human Trafficking
Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद

महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और कथित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?