CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Driver Suicide Case Missing Videos : वीडियो गायब होने का दावा, परिवार ने उठाए जांच पर सवाल

Driver Suicide Case Missing Videos : वीडियो गायब होने का दावा, परिवार ने उठाए जांच पर सवाल

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 जून। ड्राइवर ताम्रध्वज साहू आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने दावा किया है कि आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए आठ वीडियो में से दो वीडियो गायब हो गए हैं। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया से अहम साक्ष्य हटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। (Driver Suicide Case Missing Videos)

Contents
  • हादसे के बाद लगाया था मारपीट का आरोप : Driver Suicide Case Missing Videos
  • परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
  • पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच जारी : Driver Suicide Case Missing Videos

हादसे के बाद लगाया था मारपीट का आरोप : Driver Suicide Case Missing Videos

11 जून को जगदलपुर-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेटाडोर चालक ताम्रध्वज साहू उर्फ सोनू की मर्सिडीज कार से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आत्महत्या से पहले जारी किए गए वीडियो में ताम्रध्वज ने आरोप लगाया था कि कार सवारों ने उसके साथ मारपीट की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने यह भी कहा था कि वाहन का ब्रेक पूरी तरह काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। घटना के कुछ समय बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की

मृतक के परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर कुल आठ वीडियो अपलोड किए गए थे, लेकिन अब केवल छह वीडियो ही दिखाई दे रहे हैं। परिवार का आरोप है कि दो वीडियो और कुछ पोस्ट हटा दिए गए हैं। मृतक की मां ने कहा कि बेटे की मौत से पहले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। वहीं ड्राइवर संगठनों ने भी चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच जारी : Driver Suicide Case Missing Videos

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आत्महत्या प्रकरण में मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई थी और दोनों वाहनों के दस्तावेज वैध पाए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Drug Spiking Scandal : क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत! हाईप्रोफाइल पब में 2 महिलाओं को चुपचाप दिया नशीला ड्रग्स, फ‍िर…
Chhattisgarh Government Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक ली
One Click Single Window System : 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपये का छग में निवेश करेंगी कंपनियां, 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
भिलाई में ट्रक रोक, ड्राइवर के गले पर चाकू रख मोबाईल-कैश और चाबी लूट भाग निकले दो युवक, रात 10 बजे बीच चौराहे पर वारदात
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Mahila Morcha
BJP Mahila Morcha : बिलासपुर में सावन के रंग में रंगा भाजपा कार्यालय, गीत संगीत के बीच महिला मोर्चा ने साधा संगठन पर जोर

बिलासपुर के करबला स्थित भाजपा कार्यालय में सावन…

Dhamtari Culture
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी नगरी के मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति

धमतरी के नगरी अंचल के लिए इस बार…

Bhupesh Baghel Koteshwar Dham
Bhupesh Baghel Koteshwar Dham : कोटेश्वर धाम में भूपेश बघेल ने किया महारुद्राभिषेक, लक्ष्मी ध्रुव के घर पहुंचते ही बढ़ी सियासी चर्चा

नगरी के कोटेश्वर धाम में आयोजित श्रावण महोत्सव…

Car Extortion
Car Extortion : सेल्फ ड्राइव कार के हादसे के बाद दो लाख की मांग, दो युवकों को जबरन ले जाने का आरोप

दुर्ग में सेल्फ ड्राइव पर ली गई कार…

Brother Murder
Brother Murder : चॉइस सेंटर के हिसाब को लेकर विवाद, भाई ने कुल्हाड़ी मार कर दी हत्या

बघेरा में चॉइस सेंटर के संचालन और हिसाब-किताब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?