CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Arms Cache Seized : हथियारों का बड़ा जखीरा और 24 लाख नकद बरामद

Naxal Arms Cache Seized : हथियारों का बड़ा जखीरा और 24 लाख नकद बरामद

By Newsdesk Admin
27/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र स्थित टेकला जंगल-पहाड़ी और छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में सुरक्षा बलों ने सर्च और एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के हथियारों का डंप और 24 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से नक्सली संगठन के हथियार और आर्थिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। (Naxal Arms Cache Seized)

Contents
  • हथियारों का जखीरा और गोला-बारूद मिला : Naxal Arms Cache Seized
  • 24 लाख नकद जब्त, जांच जारी : Naxal Arms Cache Seized

हथियारों का जखीरा और गोला-बारूद मिला : Naxal Arms Cache Seized

पुलिस को सूचना मिली थी कि टेकला जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी वारदात की तैयारी के लिए हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा है। संयुक्त सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर डंप बरामद किया। इसमें एक इंसास राइफल, दो एसएलआर राइफल, दो .303 राइफल, दो 30-06 बंदूक, एक सिंगल-शॉट बंदूक, एक बीजीएल लॉन्चर, विभिन्न हथियारों की मैगजीन, 250 से अधिक जिंदा कारतूस, तीन डेटोनेटर और दो बायोफेंग स्कैनर बरामद किए गए।

24 लाख नकद जब्त, जांच जारी : Naxal Arms Cache Seized

छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में 25 जून को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान जवानों ने जंगल में छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नकद भी बरामद किए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह राशि नक्सली संगठन के संचालन, हथियारों की खरीद और कैडरों की गतिविधियों के लिए रखी गई थी। पुलिस का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान और सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते नक्सलियों की योजनाओं को समय रहते विफल किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

दिल्ली के 50+ स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी : आया ईमेल, पुलिस अलर्ट
Half Way Home Mental Rehabilitation: कमिश्नर ने कोनी स्थित केंद्र का किया निरीक्षण, 795 मानसिक रोगियों का हुआ सफल पुनर्वास
CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र
Illegal Immigration Demographic Change: अवैध घुसपैठ से जनसंख्या संतुलन पर असर? केंद्र सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय समिति
पति को छोड़कर भांजे से की शादी: दो बच्चों की मां ने मंदिर में रचाई शादी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sonu Sood Bhilai Visit
Sonu Sood Bhilai Visit : शिक्षा, रोजगार और नशामुक्ति पर बोले सोनू सूद, राम मंदिर दान चोरी पर भी दी दो टूक राय

सीजी भास्कर, 27 जून : फिल्म अभिनेता एवं…

Chhattisgarh Sports Science Center
Chhattisgarh Sports Science Center : बिलासपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर,  निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

सीजी भास्कर, 27 जून :  छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों…

Dhamtari Waterlogging Issue
Dhamtari Waterlogging Issue : जिला जेल के पीछे जलभराव से वार्डवासियों में बढ़ा आक्रोश, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

सीजी भास्कर, 27 जून :  धमतरी नगर निगम…

Abujhmad Land Encroachment
Abujhmad Land Encroachment : अबूझमाड़ में बढ़ा भूमि कब्जे का खतरा, अवैध कटाई रोकने तीन विभागों की संयुक्त टीम गठित

सीजी भास्कर, 27 जून :  छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़…

India vs Ireland
India vs Ireland : हार के बाद अभिषेक शर्मा ने बताई बड़ी वजह, बोले यही गलती टीम इंडिया पर पड़ गई भारी

सीजी भास्कर, 27 जून। बेलफास्ट में खेले गए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?