CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 3-4 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में दस्तक के आसार

Chhattisgarh Monsoon Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 3-4 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में दस्तक के आसार

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन से चार दिनों के भीतर राज्य के शेष क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। (Chhattisgarh Monsoon Update)

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहा। मुंगेली में सबसे अधिक 50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दरभा में 40 मिमी तथा गुंडरदेही, अर्जुंदा और कोंटा में 30-30 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायगढ़, अकलतरा, प्रेमनगर, मनोरा, करपावंड, पथलगांव, अहिवारा, गुरूर, दुर्ग और दोरनापाल समेत कई क्षेत्रों में 20 मिमी तक वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून (Chhattisgarh Monsoon Update) प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर चुका है। हालांकि, कई जिलों में अब भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। राजनांदगांव समेत कई जिलों में वर्षा की कमी 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि बस्तर संभाग में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति होने के बावजूद सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मानसून अब तक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित 18 से अधिक जिलों में पहुंच चुका है। वहीं सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो बस्तर में सामान्य 142.7 मिमी के मुकाबले 74.8 मिमी वर्षा हुई है, जबकि दंतेवाड़ा और सुकमा में भी सामान्य से करीब 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। वहीं रायपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और बलौदाबाजार जैसे मध्य छत्तीसगढ़(Chhattisgarh Monsoon Update) के जिलों में भी सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। सबसे गंभीर स्थिति राजनांदगांव में रही, जहां सामान्य 100.3 मिमी के मुकाबले केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो करीब 92 प्रतिशत की कमी दर्शाती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई
कटघोरा में दूषित पानी की सप्लाई, हजारों लोग प्रभावित:पानी उबाल कर पीने को मजबूर; बारिश से फैली गंदगी
Dowry Harassment Case : दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने छत से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा दर्द
Chhattisgarh Weather Alert: अगले चार दिन प्रदेश में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड की तीव्रता
Dantewada Murder Case: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, चाचा ने दी मदद; रेप-मर्डर का सीन बनाकर पुलिस को किया गुमराह

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Achanakmar Tiger Reserve
Achanakmar Tiger Reserve : 1 नवंबर से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी के साथ ठहरने की भी मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ में जंगल और वन्यजीवों के बीच समय…

सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, 11.39% पर पहुंची दर

देश में थोक महंगाई दर को लेकर एक…

Mule Accounts
Mule Accounts : कमीशन के फेर में बैंक खाते बेचने वाले 7 गिरफ्तार

ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट (किराए के…

Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा
Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा

इस हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्मों की भिड़ंत (Box…

Mungeli Paddy Procurement
Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश

मुंगेली जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?