CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Uniform Civil Code : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की तैयारी तेज, गोवा-उत्तराखंड मॉडल का करेगी अध्ययन समिति

Uniform Civil Code : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की तैयारी तेज, गोवा-उत्तराखंड मॉडल का करेगी अध्ययन समिति

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share
Uniform Civil Code
Uniform Civil Code

सीजी भास्कर, 28 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति अब गोवा और उत्तराखंड में लागू यूसीसी मॉडल का विस्तृत अध्ययन करेगी। इसके साथ ही गुजरात, असम और मध्य प्रदेश में गठित समितियों के अनुभवों और सुझावों का भी विश्लेषण किया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ के लिए उपयुक्त और व्यवहारिक मसौदा तैयार किया जा सके।

Contents
  • गोवा और उत्तराखंड मॉडल के प्रावधानों का होगा अध्ययन
  • आदिवासी परंपराओं को लेकर भी होगा विशेष अध्ययन
  • सुझावों के आधार पर तैयार होगा मसौदा
  • कांग्रेस ने उठाए सवाल

गोवा और उत्तराखंड मॉडल के प्रावधानों का होगा अध्ययन

सरकार के अनुसार गोवा और उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, संपत्ति के अधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं। इनमें लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मे बच्चों को संपत्ति में अधिकार देने जैसे प्रावधान भी शामिल हैं। उच्चस्तरीय समिति इन सभी पहलुओं का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ की सामाजिक और कानूनी परिस्थितियों के अनुरूप प्रारूप तैयार करेगी।

आदिवासी परंपराओं को लेकर भी होगा विशेष अध्ययन

राज्य सरकार आदिवासी समुदायों की परंपराओं, रीति-रिवाजों और प्रथागत कानूनों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यूसीसी के दायरे से आंशिक या पूर्ण छूट देने की संभावना पर भी विचार कर रही है। समिति इस बात का विस्तृत अध्ययन करेगी कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू होने की स्थिति में आदिवासी समाज के पारंपरिक अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और संवैधानिक संरक्षण को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है।

सुझावों के आधार पर तैयार होगा मसौदा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने समान नागरिक संहिता लागू करने का मार्ग पहले ही प्रशस्त किया था। गोवा और उत्तराखंड के बाद अब छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उच्चस्तरीय समिति समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों से चर्चा कर सुझाव जुटाएगी, जिसके आधार पर यूसीसी का प्रारूप तैयार किया जाएगा।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

वहीं कांग्रेस ने सरकार की इस पहल पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि समान नागरिक संहिता भारत जैसे विविधतापूर्ण देश के लिए एक जटिल विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ और सत्ता बचाने के उद्देश्य से इस मुद्दे को आगे बढ़ा रही है।

सरगुजा में अबॉर्शन की दवा खाने से किशोरी की मौत:पांच माह की प्रेग्नेंट थी नाबालिग, मंगेतर पर दवा खिलाने का शक,पुलिस जांच में जुटी
Online Dhatura Sale : धतूरा बेचना पड़ा भारी, Amazon-Swiggy से BigBasket तक फूड लाइसेंस सस्पेंड
Raipur drink and drive accident: तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक आरक्षक को रौंदा, दो आरोपी गिरफ्तार
Surguja Road Project : सरगुजा संभाग में सड़कों का होगा कायाकल्प, 6 जिलों में 1,093 करोड़ से 44 काम मंजूर
Bastar NIA Raid: दंतेवाड़ा-सुकमा में 12 ठिकानों पर छापेमारी, अरनपुर ब्लास्ट केस से जुड़ी बड़ी कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : धमतरी में रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा, दो दिन में 15 वाहन जब्त

धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन…

Seva Jyoti Yatra
Seva Jyoti Yatra :  बलरामपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा, मंत्री रामविचार नेताम समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर…

Snake Rescue
Snake Rescue :  कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत

कोरबा में दो अलग-अलग जगहों पर सांप मिलने…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था का आरोप, पानी के लिए परेशान हुए स्कूली बच्चे; कुछ की तबीयत बिगड़ी

दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम के…

Dhamtari Accident
Dhamtari Accident :  धमतरी में सड़क पर सो रहे युवक को कार ने कुचला, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात सड़क हादसे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?