CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg prostitution racket busted : आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार , लॉज संचालक समेत 8 लोग हिरासत में

Durg prostitution racket busted : आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार , लॉज संचालक समेत 8 लोग हिरासत में

By Newsdesk Admin
29/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इंदिरा मार्केट स्थित एक लॉज में आइसक्रीम पार्लर और मिठाई दुकान की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राहक बनाकर एक जवान को लॉज में भेजा। पुष्टि होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लॉज संचालक, तीन महिलाओं और ग्राहकों समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया। मौके से नकदी, मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में कंडोम के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। (Durg prostitution racket busted)

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई रविवार दोपहर की गई। पहले एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया। उसके संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने लॉज में दबिश दी। जांच में सामने आया कि नीचे मिठाई और आइसक्रीम की दुकान संचालित थी, जबकि ऊपर बने कमरों में कथित रूप से देह व्यापार कराया जा रहा था। बताया गया कि यहां केवल उन्हीं ग्राहकों को प्रवेश दिया जाता था, जिनके मोबाइल नंबर पहले से दर्ज थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस को तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज संचालक विजय गुजराती भी मौजूद था। पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम के पैकेट और अन्य सामग्री जब्त कर सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले (Durg prostitution racket busted) में पीटा एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लॉज संचालक विजय गुजराती, ग्राहक नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू शामिल हैं। तीन महिलाओं को भी हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इंदिरा मार्केट के इस परिसर में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की चर्चा थी। पुलिस ने पुख्ता सूचना मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस कथित रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।

हरेली तिहार की छटा में सजा मुख्यमंत्री निवास….
छत्तीसगढ़ में 14 ट्रेनों की सेवा फिर शुरू, यात्रियों को मिली राहत
Indian Railway Update : डोंगरगढ़ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों का टाइम टेबल जारी, रायपुर से इस समय पर होगी सुविधा
Deepak Baij : महंगाई से लेकर खाद संकट तक कांग्रेस का हमला, दीपक बैज ने सरकार से पूछे कई सवाल
Cutter Attack Bhilai : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर कटर से हमला, सीने और हाथ पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Urkura Station
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा…

Truck Battery Theft
Truck Battery Theft : रिसदा के ट्रांसपोर्ट यार्ड में ट्रकों से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 हजार का माल बरामद

बलौदाबाजार के रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड…

Road Construction
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण

बस्तर के छोटे मुरमा क्षेत्र में सड़क की…

Minor Murder
Minor Murder : शराब को लेकर भिड़े दो लोग, नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी दबोचा

दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके में शराब को लेकर…

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?