CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Literacy Mission : छत्तीसगढ़ में 97 हजार से ज्यादा निरक्षर, बिलासपुर सबसे आगे

Literacy Mission : छत्तीसगढ़ में 97 हजार से ज्यादा निरक्षर, बिलासपुर सबसे आगे

By Newsdesk Admin
06/09/2026
Share
Literacy Mission : छत्तीसगढ़ में 97 हजार से ज्यादा निरक्षर, बिलासपुर सबसे आगे
Literacy Mission : छत्तीसगढ़ में 97 हजार से ज्यादा निरक्षर, बिलासपुर सबसे आगे

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : छत्तीसगढ़ में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब भी पढ़ने-लिखने (Literacy Mission)  से वंचित हैं। प्रदेश के सभी 33 जिलों में हुए सर्वे में 97,679 निरक्षरों की पहचान हुई है। इन्हें अब साक्षरता अभियान से जोड़कर पढ़ना-लिखना और बुनियादी गणित सिखाया जाएगा। सर्वे में बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा 11,328 लोग निरक्षर मिले हैं। इसके बाद बस्तर में 7,997 और सरगुजा में 3,568 निरक्षर चिन्हित किए गए हैं।

Contents
  • सर्वे में सामने आए 97 हजार से ज्यादा निरक्षर
  • विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 बोनस अंक
  • साक्षरता पखवाड़े में होंगे कई कार्यक्रम
  • पिछली महापरीक्षा में 3.52 लाख सफल

यह भी पढ़ें… Child Labour Rescue : निर्माणाधीन भवन में 8 नाबालिग कर रहीं थीं मजदूरी, संयुक्त टीम ने मारा छापा

सर्वे में सामने आए 97 हजार से ज्यादा निरक्षर

यह सर्वे उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 20 मई से 27 अगस्त के बीच कराया गया। बिलासपुर में चिन्हित 11,328 निरक्षरों में 10,908 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। वहीं 420 लोग नगरीय निकायों के 163 वार्डों में मिले हैं।

अब इन लोगों को अक्षर और अंक ज्ञान के साथ बुनियादी गणितीय कौशल सिखाया जाएगा। इसके बाद सितंबर के अंत में होने वाली महापरीक्षा में उन्हें शामिल कराया जाएगा। साक्षरता अभियान (Literacy Mission) के तहत इन शिक्षार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…Collector Sukma : पेड़ के नीचे कलेक्टर-सीईओ की चौपाल, स्कूल-आंगनबाड़ी से बिजली तक कई काम मंजूर

विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 बोनस अंक

साक्षरता अभियान में स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी यदि 10 निरक्षरों को पढ़ाकर उन्हें महापरीक्षा में उत्तीर्ण कराते हैं, तो उन्हें स्थानीय या बोर्ड परीक्षा में 10 बोनस अंक दिए जाएंगे।

पारा-मोहल्लों में पांच से 10 शिक्षार्थियों के समूह के लिए स्थानीय स्कूलों को साक्षरता केंद्र बनाया गया है। शिक्षार्थियों और स्वयंसेवी शिक्षकों का 15 सितंबर तक उल्लास मोबाइल एप पर पंजीयन कराया जाएगा। इस पहल से साक्षरता अभियान (Literacy Mission) में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर है।

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Rainfall Data : छत्तीसगढ़ में धीमा पड़ा मानसून, बलरामपुर में 75% ज्यादा; बेमेतरा में 39% कम बारिश

साक्षरता पखवाड़े में होंगे कई कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले में साक्षरता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। सात सितंबर को नवसाक्षर बुजुर्गों और महिलाओं से ‘चिट्ठी कलेक्टर के नाम’ लिखवाई जाएगी।

आठ सितंबर को सुबह आठ बजे मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसी दिन शाम सात बजे घरों और कार्यालयों के बाहर उल्लास साक्षरता दीप जलाए जाएंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें…CGPSC-DMF Scam : पेपर के नाम पर 70 लाख का आरोप, उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल छाबड़ा भेजे गए जेल

पिछली महापरीक्षा में 3.52 लाख सफल

मार्च में हुई पिछली साक्षरता महापरीक्षा में प्रदेश से 3,93,661 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 3,52,089 परीक्षार्थी सफल रहे। महिला परीक्षार्थियों का प्रदर्शन पुरुषों की तुलना में बेहतर रहा।

2.68 लाख महिलाओं में से 2.41 लाख से अधिक ने परीक्षा पास की। वहीं 1.25 लाख पुरुषों में से करीब 1.10 लाख परीक्षार्थी सफल हुए। परीक्षा में शामिल 92 ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों में से 80 ने सफलता हासिल की थी। अब नए चिन्हित निरक्षरों को भी साक्षरता अभियान (Literacy Mission) के जरिए मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी है।

खबरें और भी हैं, पढ़ें… Jhiram Attack : झीरम हमले के मुख्य आरोपी अब भी जांच से बाहर, सरेंडर के बाद भी देवजी-देवा से पूछताछ नहीं

शराब घोटाले में चैतन्य 5 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड पर, 23 तक होगी पूछताछ
School Furniture Scam : स्कूल का फर्नीचर बेचने के मामले में प्रभारी प्राचार्य निलंबित
Principal Show Cause Notice : स्कूल के प्राचार्य पर भारी गड़बड़ियों का आरोप, कलेक्टर ने थमाया नोटिस
Poonam Singh Armo Football Selection : पूनम सिंह आर्मो का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन
जल संसाधन विभाग में बड़ा खुलासा, 23 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, एफआईआर दर्ज होगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Literacy Mission : छत्तीसगढ़ में 97 हजार से ज्यादा निरक्षर, बिलासपुर सबसे आगे
Literacy Mission : छत्तीसगढ़ में 97 हजार से ज्यादा निरक्षर, बिलासपुर सबसे आगे

छत्तीसगढ़ में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के बावजूद…

Child Labour Rescue : निर्माणाधीन भवन में 8 नाबालिग कर रहीं थीं मजदूरी, संयुक्त टीम ने मारा छापा
Child Labour Rescue : निर्माणाधीन भवन में 8 नाबालिग कर रहीं थीं मजदूरी, संयुक्त टीम ने मारा छापा

निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन में नाबालिगों से मजदूरी (Child…

Collector Sukma : पेड़ के नीचे कलेक्टर-सीईओ की चौपाल, स्कूल-आंगनबाड़ी से बिजली तक कई काम मंजूर
Collector Sukma : पेड़ के नीचे कलेक्टर-सीईओ की चौपाल, स्कूल-आंगनबाड़ी से बिजली तक कई काम मंजूर

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : ग्रामीणों की समस्याएं…

Chhattisgarh Rainfall Data : छत्तीसगढ़ में धीमा पड़ा मानसून, बलरामपुर में 75% ज्यादा; बेमेतरा में 39% कम बारिश

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : छत्तीसगढ़ में बारिश…

CGPSC-DMF Scam : पेपर के नाम पर 70 लाख का आरोप, उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल छाबड़ा भेजे गए जेल
CGPSC-DMF Scam : पेपर के नाम पर 70 लाख का आरोप, उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल छाबड़ा भेजे गए जेल

सीजीपीएससी और डीएमएफ घोटाले (CGPSC-DMF Scam) से जुड़े…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?