CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh heavy rain alert : छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh heavy rain alert : छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

By Newsdesk Admin
29/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। (Chhattisgarh heavy rain alert)

बारिश के बीच बेमेतरा जिले के राऊरपुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आंगन में खेल रही दो सगी बहनें वंशिका कोसले (12) और राधिका कोसले (9) आ गईं। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। बताया गया कि परिवार ने नया मकान बना लिया था, लेकिन पुराने कच्चे घर की दीवार नहीं हटाई गई थी, जो बारिश के चलते भरभराकर गिर गई।

वहीं, सुकमा जिले के कुकानार गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। सभी खेत में काम करने के बाद बारिश से बचने के लिए इमली के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से सभी झुलस गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अजय नाग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून प्रदेश के 18 से अधिक जिलों में पहुंच चुका है, जबकि शेष जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर इसके पहुंचने की संभावना है। रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हालांकि मानसून की सक्रियता बढ़ रही है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अब भी सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। कई जिलों में 70 से 90 प्रतिशत तक बारिश की कमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम (Chhattisgarh heavy rain alert)  के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

TRIFED Empanelment : धमतरी में जनजातीय कारीगरों के लिए बड़ा मौका, 21 अगस्त को लगेगा विशेष मेला, देश-विदेश के बाजार से जुड़ने का मिलेगा अवसर
Leader of Opposition : छह महीने की खींचतान के बाद भी टला फैसला, 23 को खुलेगा पत्तों का खेल
Chhattisgarh High Court : पदोन्नति के बाद अचानक बदला आदेश, हाईकोर्ट ने डिमोशन पर लगाई रोक, विभाग से मांगा जवाब
Maoist Surrender : नौ माओवादियों के पुलिस के सामने डाले हथियार, पांच पर था 23 लाख इनाम, एके 47 समेत कुल 12 हथियार सौंपे
Final Voter List Chhattisgarh: SIR के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, लाखों नामों की सफाई पूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?