CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WINTER SESSION OF CG ASSEMBLY : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, कुल चार बैठकें होंगी, रजत जयंती वर्ष भी होगा खास, शीतकालीन सत्र में विपक्ष की गर्मी भी देखने को मिलेगी

WINTER SESSION OF CG ASSEMBLY : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, कुल चार बैठकें होंगी, रजत जयंती वर्ष भी होगा खास, शीतकालीन सत्र में विपक्ष की गर्मी भी देखने को मिलेगी

By Newsdesk Admin
16/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस विधायक दल की इसे लेकर रायपुर में कल बैठक भी हुई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात कही। कांग्रेस इसे लेकर सदन में हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाएगी। बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कई पूर्व विधायक मंत्री शामिल हुए। बैठक से कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्ष का यह रूख इस बार शीतकालीन सत्र को अवश्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सेशन 20 दिसंबर तक चलेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज सोमवार से हो रही है। इसमें कुल चार बैठकें होंगी. 18 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन गुरु घासीदास जयंती है। यही वजह है कि इस बार विधानसभा में कुल चार बैठकें होंगी। विधानसभा सत्र के पहले दिन आज राज्यसभा के पूर्व सांसद गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद 2024 के अनुपूरक आय विनियोग पर चर्चा होगी।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य के वेतन भत्तों पर चर्चा होगी. शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन होगा। कैबिनेट की बैठक में हाल के किए गए संशोधन के प्रारुप को भी विधानसभा में पेश किया जा सकता है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बीजेपी ने शुक्रवार को मीटिंग की थी जबकि इस सत्र में विपक्ष की क्या रणनीति होगी, इसको लेकर शनिवार को कांग्रेस ने भी बैठक की थी।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सदन में गर्मी देखने को मिल सकती है। विपक्ष राज्य में धान खरीदी में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहा है। इस मुद्दे पर सदन में सियासी संग्राम देखने को मिल सकता है। विपक्ष की तरफ से लगातार कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया जा रहा है। इसका असर भी सदन में दिख सकता है।

विधानसभा का रजत जयंती वर्ष इस बार मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 2000 को हुई थी। इस लिहाज से विधानसभा के रजत जयंती वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। रजत जयंती वर्ष 14 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2025 तक मनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान शीतकालीन सत्र के पहले दिन सभी विधायकों का स्वागत गणतंत्र ध्वनि के माध्यम से किया जाएगा। छाया चित्रों की प्रदर्शनी के आलावा नए विधानसभा के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा परिचय पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

रजत जयंती वर्ष के दौरान पूरे साल हर महीने कुछ न कुछ कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। 16 दिसंबर 2024 विधानसभा सत्र का पहला दिन होगा। माननीय सदस्यों का स्वागत नर्तक दल के माध्यम से विधानसभा के प्रवेश द्वार में किया जाएगा। बजट सत्र 2025 के दौरान माननीय सदस्यों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। यह जानकारी डाक्टर रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ने दी है।

उन्होंने बताया कि सदन में माननीय सदस्यों को संबोधित करते हुए वहां महामहिम राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाएगा। बजट सत्र में हमारा प्रयास रहेगा कि राष्ट्रपतिजी को आमंत्रित करके विधायकों को संबोधित करें। माननीय सदस्यों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इसमें बाहर के कलाकार नहीं बल्कि विधायक ही हिस्सा लेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के मौके पर विद्यार्थियों को विधानसभा का भ्रमण कराया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शुक्रवार के दिन राज्य के सभी 10वीं 12वीं और कॉलेज के लगभग 100 छात्राओं को विधानसभा का भ्रमण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे साल भर चलेगा. साल भर होने वाले आयोजन में पत्रकारों के लिए संगोष्ठी, महिला विधायकों और महिला संगठनों की महिलाओं को बुलाकर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। अगस्त 2025 में संभावित मानसून सत्र के दौरान प्रदेश की ख्याति नाम कलाकारों से जुड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर
Bijapur Flood : बाढ़ के बीच खुद मैदान में उतरे तहसीलदार, मलबा हटाकर खुलवाया रास्ता, राहत कार्य तेज
धर्मांतरण को लेकर बवाल : बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रार्थना सभा में पहुंचे अधिकांश हिन्दू दे रहे रटा रटाया जवाब, पादरी सहित 3 गिरफ्तार, दुर्ग के अमलेश्वर की घटना
CG Suposhan Vriksha Munga  : ‘सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा छत्तीसगढ़ में जनआंदोलन
Raipur Murder Case : नर्सिंग स्टाफ की चाकू मारकर हत्या, कमरे में खून से सनी मिली लाश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?