CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जब किया सवाल – “कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती” तब विपक्ष भी बगलें ताकने लगा

शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जब किया सवाल – “कब होगी 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती” तब विपक्ष भी बगलें ताकने लगा

By Newsdesk Admin
16/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुखर दिखाई पड़े। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर सवाल उठाया है। श्री सेन ने कहा कि इस भर्ती से छत्तीसगढ़ के अनेक युवाओं का जहां भविष्य संवरेगा वहीं प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी। दरअसल सत्ता पक्ष के विधायक रिकेश सेन का सदन ने अपनी ही भाजपा सरकार से एक बार फिर शिक्षकों की भर्ती को लेकर पूछा गया सवाल जहां युवाओं के रोजगार को लेकर विधायक सेन की चिंता को व्यक्त करता है वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस के लिए यह एक सबक भी है क्योंकि सदन में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर उनके विधायक अब तक खामोश ही रहे हैं। सदन के गलियारे में कांग्रेस की इस मुद्दे पर चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

आज 15वें नंबर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सदन में 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती को लेकर सवाल किया। यही सवाल उन्होंने पिछले सत्र में तात्कालिक शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से करते हुए पूछा था कि यह भर्ती कब होगी? तब श्री अग्रवाल ने बताया था कि इसके लिए कोई समय सीमा अभी तय नहीं की गई है। आज सदन में सवाल के जवाब में बताया गया कि 33 हजार शिक्षाकर्मियों की भर्ती अवश्य होगी फिलहाल इसके लिए समय सीमा नहीं है। विधायक सेन ने इस उत्तर पर संतोष व्यक्त किया है।

श्री सेन ने सदन के बाहर मीडिया चर्चा में कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश के स्कूलों व्याख्याता के 2,524, शिक्षकों के 8,194 और सहायक शिक्षकों के 22 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। छत्तीसगढ़ के तात्कालीन स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। स्कूलों में 33 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक 8194 पद और सहायक शिक्षकों के 22 हजार 341 पद शामिल हैं। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड के युवा भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, हमारी सरकार ने आज आश्वस्त किया है कि इस ओर जल्द पहल होगी, जो कि स्वागत योग्य कदम है।

Heatwave Alert : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, अगले कई दिनों तक तपिश से राहत के संकेत नहीं
Jharkhand Bus Accident Balrampur: एक साथ बुझी 10 चिताएं, गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा
Bhilai की खबर : चौहान ग्रीन वैली, नशे में कार चालक ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
Token Tunhar Hath App : ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से किसानों को राहत, मोबाइल से आसान हुई धान बिक्री
Dhamtari ganja smuggling case : 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

River Drowning Case
Balrampur Missing Youth : युवक का शव नदी में मिला, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Balrampur Missing Youth

Bilaspur Heavy Rainfall
Bilaspur Heavy Rainfall : 20 साल बाद बारिश से डूबा बिलासपुर, बाढ़ जैसे हालात

Bilaspur Heavy Rainfall

भारी बारिश पर मुंगेली प्रशासन हाई अलर्ट, कलेक्टर कुंदन कुमार खुद उतरे मैदान में; राहत-बचाव और विकास कार्यों का लिया जायजा

मुंगेली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश…

KBC 18 की तारीख हुई फाइनल, 10 अगस्त से फिर गूंजेगा अमिताभ बच्चन का ‘देवियों और सज्जनों

देश का सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन…

मानसून सत्र में बड़े संवैधानिक फैसलों की तैयारी, परिसीमन से लेकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तक गरमा सकती है संसद

नई दिल्ली। 20 जुलाई से शुरू होने जा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?