CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » करेंसी टावर में लापरवाही उजागर: लिफ्ट में फंसीं ACS ऋचा शर्मा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

करेंसी टावर में लापरवाही उजागर: लिफ्ट में फंसीं ACS ऋचा शर्मा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल |

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब ACS करीब 10 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसी रहीं।

लिफ्ट में न रोशनी, न वेंटिलेशन—बढ़ी घबराहट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लिफ्ट के भीतर न पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा की उचित व्यवस्था, जिससे अधिकारी को घबराहट होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर वे परेशान होकर रोने लगीं और काफी तनाव में रहीं।

इमरजेंसी सिस्टम नदारद, मदद पहुंचने में देरी
बताया गया कि लिफ्ट में इमरजेंसी अलार्म सिस्टम और हेल्पलाइन नंबर जैसी आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं भी मौजूद नहीं थीं, जिसके चलते समय पर मदद नहीं मिल सकी।

फोन कर दी सूचना, प्रशासन में मचा हड़कंप
सूत्रों के अनुसार, ACS ने किसी तरह अपने फोन से अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को कॉल कर कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाओं, पावर बैकअप और सोलर सिस्टम को लेकर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि करेंसी टावर में लिफ्ट फंसने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं, कुछ मामलों में बेहोशी तक की नौबत आ चुकी है।

बड़ी बिल्डिंग, लेकिन सुविधाएं अधूरी
बताया जा रहा है कि टावर की सातवीं मंजिल पर SAICUS GYM संचालित है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। करीब 850 दुकान और ऑफिस स्पेस वाले इस बड़े कॉम्प्लेक्स में सिर्फ 4 लिफ्ट होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जांच और कार्रवाई पर टिकी नजरें
घटना के बाद अब नगर निगम, फायर सेफ्टी और अन्य एजेंसियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मामले में जांच और ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।

मंगनी लाल बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, जातिगत समीकरण साधने की तैयारी
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?
Development plan in Naxal-affected Bastar : सुरक्षा कैंपों को सेवा केंद्रों में बदलने की तैयारी
कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से दूसरी मौत, मयंक के परिजनों का आरोप— ‘अनुष्का बिना डिग्री की डॉक्टर’
Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Udta Teer Box Office Collection
Udta Teer Box Office Collection : ‘उड़ता तीर’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, दो दिन में 16.28 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Udta Teer Box Office Collection : आयुष्मान खुराना…

Operation Trident Drug Trafficking Crackdown
Operation Trident Drug Trafficking Crackdown : ऑपरेशन ट्राइडेंट में ड्रग्स तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 18 गिरफ्तार; 17.82 करोड़ की संपत्ति जब्त

Operation Trident Drug Trafficking Crackdown : गृह मंत्री…

Dhoni IPL 2027 Playing Decision
Dhoni IPL 2027 Playing Decision : IPL 2027 से पहले एमएस धोनी लेंगे बड़ा फैसला, दिसंबर से पहले साफ होगी खेलने की तस्वीर

ms-dhoni-to-take-a-major-decision : टीम ने दो चैंपियंस लीग टी20…

तिलक वर्मा की बल्लेबाजी का अनोखा अंदाज, धीमी शुरुआत के बाद आखिरी ओवरों में मचाते हैं धमाल

भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा की बल्लेबाजी का अंदाज…

Vote Bachao Desh Bachao Rally
Vote Bachao Desh Bachao Rally : राहुल गांधी का ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली, जनता से शामिल होने की अपील

Vote Bachao Desh Bachao Rally : आयोजकों का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?