CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Molestation Case : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

Molestation Case : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

By Newsdesk Admin
02/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  रायगढ़ जिले में छेड़छाड़ (Molestation Case) का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को समझाने पहुंचे उसकी सहेली के जीजा पर आरोपी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के पेट और छाती पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की शिकायत मिलने के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Contents
  • मोबाइल नंबर मांगने से शुरू हुआ विवाद
  • नंबर देने से इनकार किया तो करने लगा छेड़छाड़
  • पेट और छाती पर किए चाकू से वार
  • आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

मोबाइल नंबर मांगने से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने धरमजयगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से धरमजयगढ़ क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर रही है।

मंगलवार शाम वह अपनी सहेली के साथ निर्माण स्थल पर काम कर रही थी। इसी दौरान तुर्कापारा निवासी 23 वर्षीय सागर सारथी वहां पहुंचा और युवती से मोबाइल नंबर मांगने लगा।

नंबर देने से इनकार किया तो करने लगा छेड़छाड़

युवती ने मोबाइल नंबर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख युवती की सहेली ने तत्काल अपने जीजा को मोबाइल पर फोन कर मौके पर बुलाया।

युवती की सहेली का जीजा वहां पहुंचा और आरोपी सागर सारथी को समझाते हुए छेड़छाड़ करने से मना किया। इससे नाराज होकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए अपने घर चला गया और कुछ देर बाद चाकू लेकर वापस लौटा।

पेट और छाती पर किए चाकू से वार

आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी दी और उसके पेट व छाती पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

घटना के बाद पीड़िता ने धरमजयगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 109, 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी सागर सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

NIA Action : छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 4 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, एक अब भी फरार
लिफ्ट मांगने के बहाने 3 लोगों ने घेरा, फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी दे मांगे 10 लाख रुपए
लखमा के करीबी ओझा से 8 घंटे पूछताछ, अफसरों ने 10 घंटे दफ्तर में रखा
थाना प्रभारी ने खाया ज़हरीला पदार्थ, आत्महत्या की कोशिश से पुलिस विभाग में हड़कंप
Bhilai Sai Mandir Robbery: सेक्टर-6 साईं मंदिर में 7 नकाबपोशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर पीटा; सोने-चांदी के मुकुट और कैश ले उड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?