CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bengaluru Stone Quarry Accident : बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, मरवाही के युवक समेत 7 मजदूरों की मौत

Bengaluru Stone Quarry Accident : बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, मरवाही के युवक समेत 7 मजदूरों की मौत

By Newsdesk Admin
03/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : बेंगलुरु पत्थर खदान हादसा (Bengaluru Stone Quarry Accident) में छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक युवक समेत सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मरवाही विकासखंड के पंडरी गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मेश सिंह मार्को भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Contents
  • ड्रिलिंग के दौरान गिरी भारी चट्टानें
  • 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
  • कपड़ों से हुई धर्मेश की पहचान
  • परिवार का एकमात्र सहारा था धर्मेश
  • हादसे के कारणों की जांच शुरू

ड्रिलिंग के दौरान गिरी भारी चट्टानें

जानकारी के अनुसार, धर्मेश सिंह मार्को पिछले करीब पांच वर्षों से कर्नाटक में मजदूरी कर रहा था। वह एक ब्लास्टिंग कंपनी के माध्यम से उदय शंकर क्रेशर परिसर में पत्थरों की ड्रिलिंग का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय खदान में रॉकब्रेकर मशीन से चट्टानों पर कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक भारी चट्टानें नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरीं, जिससे कई श्रमिक मलबे में दब गए।

7 मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु पत्थर खदान हादसा (Bengaluru Stone Quarry Accident) के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। मलबा हटाकर कई मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन धर्मेश सिंह मार्को समेत सात मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में कई अन्य श्रमिक घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

कपड़ों से हुई धर्मेश की पहचान

घटनास्थल पर मौजूद पेंड्रा क्षेत्र के अन्य मजदूरों ने मलबा हटने के बाद कपड़ों के आधार पर धर्मेश सिंह मार्को की पहचान की। इसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पंडरी गांव में मातम का माहौल छा गया।

परिवार का एकमात्र सहारा था धर्मेश

परिजनों के अनुसार धर्मेश सिंह मार्को अपने गरीब परिवार का मुख्य सहारा था। वह मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। होली के दौरान वह आखिरी बार गांव आया था। परिवार ने बताया कि धर्मेश की इच्छा मजदूरी कर पैसे जोड़ने, गांव में अपना घर बनाने और फिर शादी करने की थी, लेकिन एक हादसे ने उसके साथ पूरे परिवार के सपनों को भी तोड़ दिया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा खदान में ड्रिलिंग और चट्टान तोड़ने के दौरान हुआ। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा मानकों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Balod News : शादी समारोह में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, 15 वर्षीय बालिका की मौत
कथा से लौट रहे मां-बेटे को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों का चक्काजाम
Bhilai Big Breaking 🛑 देखिए 2-2 विडियो 🔵 सात घंटे से डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक शाम को उतरा 🛑 पुलिस से बचने टावर पर जा बैठा
Signature Bridge Delhi : महिला ने लगाई यमुना नदी में छलांग, डाइवर्स कर रहे तलाश
दुर्ग के कबड्डी खिलाड़ी ने बिलासपुर जंगल में कर ली खुदकुशी, LIVE विडियो, कुम्हारी पुलिस को सूचना दे परिजन रवाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?