CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चालीस लाख की धोखाधड़ी, आयोग की पहल से FIR दर्ज, थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस, मानसिक रोगी पति हुआ स्वस्थ पत्नी ने फोन कर महिला आयोग का माना आभार

चालीस लाख की धोखाधड़ी, आयोग की पहल से FIR दर्ज, थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस, मानसिक रोगी पति हुआ स्वस्थ पत्नी ने फोन कर महिला आयोग का माना आभार

By Newsdesk Admin
17/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को फोन के माध्यम से महिला ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। पूर्व में आवेदिका द्वारा आयोग से शिकायत की गई थी कि उसके पति की मानसिक स्थिति बीमार होने की वजह से पारिवारिक जीवन बिखर सा गया है। उसके दो बच्चें भी हैं। पिछली सुनवाई में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पुलिस अधीक्षक धमतरी से टेलीफोनिक चर्चा कर आवेदिका के पति के ईलाज संबंधित निर्देशित किया था। जिसमें महिला सेल धमतरी के सहयोग से आवेदिका के पति को सेंदरी अस्पताल में ईलाज कराने हेतु भर्ती कराया गया था। अब वह पूर्णतः स्वस्थ होकर परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा है। महिला आयोग के सहयोग की वजह से आज एक परिवार फिर से जुड़कर एक नया जीवन जीने की ओर तत्पर है जिसके लिए आवेदिका ने आयोग की पहल पर आभार जताया है।

आपको बता दें कि आज धमतरी में छग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सदस्यगण श्रीमति सरला कोसरिया, सुश्री दीपिका सोरी एवं श्रीमति ओजस्वी मंडावी ने जिला धमतरी के कलेक्टोरेट सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 298वीं सुनवाई हुई जबकि यह धमतरी जिला की 11 वीं सुनवाई रही जिसमें कुल 11 प्रकरणों को सुना गया।

एक मामले में उभय पक्ष में छत्तीसगढ़ झेरिया गढरिया (धनकर) समाज के अध्यक्ष उपस्थित हुए। आवेदिका ने बताया कि उन्होने 35 वर्ष पूर्व अंतर्जातीय विवाह किया गया, जिस पर पिछली सुनवाई में अनावेदकगणों ने सामाजिक बैठक की सहमति दिया था। 14 मई को अहिवारा में समाज की बैठक में आवेदिका और उसके समाज के लोग भी पहुंचे थे किन्तु वहां अनावेदक क्र. 1 एवं 2 के द्वारा माईक पर आवेदिका के परिवार का मजाक बनाया गया कि सरकार इन लोगो को 2 लाख देती है, मैं 30,000 रूपये दूंगा, जो सतनामी जाति से शादी करेगा तुम लोगो मे से कौन शादी करेगा? आवेदिका के कथन का समर्थन समाज के अध्यक्ष ने भी किया कि वह सामाजिक नियम के तहत् 2018 के पूर्व विवाह करने वाले को मिलाने के लिए ही बैठक रखे थे। जिसमें 30,000/- रू. देने की बात कही थी और आवेदिका को भरे समाज में लगातार अपमान किया था जो कि उसके लिए आवेदिका इन दोनों के खिलाफ मान हानि एवं आपराधिक मामला प्रस्तुत कर सकती है। समाज के अध्यक्ष एवं दोनो अनावेदकगणों को माफ करने का प्रस्ताव दिया गया। जिस पर अनावेदक क्र. 1 एवं 2 दोनों ने हाथ जोड़कर माफी मांगा कि भरे समाज में जो कि आवेदिका का अपमान किया था उसके लिए वह माफी चाहते हैं और भविष्य में ऐसा कृत्य दोबारा नहीं करेंगे। अध्यक्ष ने आयोग से निवेदन किया है कि फरवरी में वार्षिक सभा में इस प्रकरण का अंतिम निराकरण कर दिया जायेगा और इस हेतु इस प्रकरण को आयोग के फरवरी माह में सुनवाई हेतु रखा गया है। आज की आर्डर शिट एवं आवेदन की कॉपी आवेदिका को निःशुल्क प्रदान की गई।

अन्य प्रकरण में 7 लोगो ने 40 लाख का जेवर हड़प लिया था जिसकी शिकायत के पश्चात् एसपी धमतरी को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। आवेदिका का त्वरित निर्णय करने के लिए अपराधिक मामला दर्ज किया गया क्योंकि प्रकरण न्यायालय में विचारधीन होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया।

आज के सुनवाई में उभय पक्ष को विस्तार से सुना गया जिसमें आवेदिका का कथन था कि जिसमें मितानिन पद से हटाया गया है क्योंकि वह अपना गुरू बनाई है। जिस हेतु उसने समाज में चंदा नहीं दिया है, इस कारण गांव वाले साजिश करके मितानिन पद से हटा दिये। अंत में आवेदिका ने बताया कि उसने प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जिसके वजह से प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

उभय पक्ष उपस्थित आवेदिका ने अनावेदक से 22000 रूपये उधार लिया था। जिसमें से 12000 रूपये वापस कर चुका है। 10,000 रूपये में आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। थाना अर्जुनी पुलिस के समझाईश बाद अनावेदक तैयार है। आयोग की समझाईश पर आगामी सुनवाई रायपुर में 17 जनवरी 2025 को अनावेदक 10000 रूपये आवेदिका को देगा।

BSP Security Zone : बीएसपी मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर लगी रोक
Kambal Bank Bhilai: विधायक रिकेश की पहल, घासीदास जयंती पर विधायक कार्यालय से शुरू होगी ठंड से जंग
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान
Murder Case : भेष बदलकर छिपा था 11 साल से फरार हत्यारा, नंदिनी नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा
Hypnotic Fraud Raipur: साधु के भेष में आए ठग, महिला डॉक्टर से की हिप्नोटिक ठगी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?