CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंबानी के शेयर पर फिदा विदेशी ब्रोकरेज… ‘Buy’ रेटिंग के साथ रिलायंस को नया टारगेट

अंबानी के शेयर पर फिदा विदेशी ब्रोकरेज… ‘Buy’ रेटिंग के साथ रिलायंस को नया टारगेट

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 26 अगस्त​। देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर विदेशी ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं।

Contents
  • 1750 रुपये तक जाएगा RIL का शेयर!
  • AGM से पहले आई ये बड़ी खबर
  • अभी क्या है रिलायंस शेयर का हाल?
  • 100 अरब डॉलर के पार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 
यूबीएस (UBS) ने कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए Buy Rating दी है। इसके साथ ही रिलायंस शेयर (Reliance Share) के लिए अपने टारगेट प्राइस में भी इजाफा करते हुए इसकी कवरेज फिर से शुरू की है। 

हालांकि, सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट में गिरावट के बीच Reliance Share भी 2% फिसल कर रेड जोन में बंद हुआ।

1750 रुपये तक जाएगा RIL का शेयर!

ब्रोकरेज यूबीएस ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और अब नया टारगेट प्राइस (Reliance Target Price) 1,750 रुपये प्रति शेयर सेट किया है।

मुकेश अंबानी की Reliance के शेयर की कवरेज स्टार्ट करते हुए उम्मीद जताई गई है कि ये अगले 12 महीनों में और अच्छा प्रदर्शन करेगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, यूबीएस का यह पॉजिटिव रूख बीते पांच सालों में रिलायंस ग्रुप की इनकम में आए बदलाव के कारण है, जिससे वैल्यू अनलॉकिंग की राह खुल गई है।

AGM से पहले आई ये बड़ी खबर

ऑयल से टेलीकॉम तक के कारोबार में अपना दबदबा रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को लेकर विदेशी ब्रोकरेज UBS का ये नया टारगेट कंपनी की 48वीं सालाना आम बैठक से पहले आया है, जो शुक्रवार 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे प्रस्तावित है।

यूबीएस का ये भी मानना है कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) की कीमत 12-18 महीने में अनलॉक होगी, क्योंकि ये मजबूत डिमांड और कैश फ्लो के साथ मैच्योरिटी की ओर बढ़ रही है।

अभी क्या है रिलायंस शेयर का हाल?

Mukesh Amabani की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की परफॉर्मेंस के बारे में बात करें, तो बीते एक साल में ये भले ही 7.82 फीसदी टूटा है, लेकिन पिछले छह महीने में इसने अपने निवेशकों को 15.50 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हालांकि RIL Stock अपने पिछले बंद 1413.70 रुपये से फिसलकर 1408 रुपये पर ओपन हुआ और दिन भर के कारोबार के बाद मार्केट क्लोज होने पर 2.04 फीसदी की गिरावट लेकर 1383.80 रुपये पर क्लोज हुआ।

100 अरब डॉलर के पार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 


एक ओर जहां 18.86 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज है, तो वहीं रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर से ज्यादा की नेटवर्थ के साथ देश के सबसे अमीर इंसान हैं। 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, Mukesh Ambani Networth 101 अरब डॉलर है और इस साल 2025 में उनकी संपत्ति में 10.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

CG में प्रेम-प्रसंग, पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े, युवती के माथे पर सिंदूर और युवक था शादीशुदा – पुलिस कर रही जांच
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : रिटायरमेंट के बाद जारी रह सकती है विभागीय जांच, किंतु दंड देने का अधिकार सिर्फ राज्यपाल के पास
‘ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी केंद्र सरकार’, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद
भिलाई श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम में 51 लोगों ने किया रक्तदान, विशाल भंडारा में अनेक भक्तों ने ग्रहण किया भोग
Durg Breaking : स्वतंत्रता दिवस पर बादाम पेड़ के नीचे अवैध शराब बेच रहे दुर्ग के दो युवक गिरफ्तार, 60 बोतल रोमियो देशी मसाला जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

MP Sub Engineer Bharti 2026
MP Sub Engineer Bharti 2026: एमपीईएसबी ने 1700 सब इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, 12 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?