CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली: कुछ दिन पहले आई नौकरानी ने लाखों के गहने और कैश पर किया हाथ साफ, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

दिल्ली: कुछ दिन पहले आई नौकरानी ने लाखों के गहने और कैश पर किया हाथ साफ, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

Delhi Crime News: साउथ ईस्ट दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां घर के मालिक के भरोसे को तोड़ते हुए एक नौकरानी ने घर मे रखे लाखों रुपये के गहने और कैश पर हाथ साफ कर डाला. लेकिन कानून के शिकंजे से वह ज्यादा देर तक बच नहीं पाई और पुलिस ने गाजियाबाद स्थित उंसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया. इस मामले में पुलिस ने भोगल के एक जौहरी को भी गिरफ्तार किया है, जिसने नौकरानी से चोरी के गहने खरीदे थे.

डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली मीनाक्षी (37), और भोगल के जौहरी प्रमोद गुप्ता (65) के रूप में हुई है. उनके कब्जे से पुलिस ने ढाई लाख रुपये नकद, सोने की 05 चूड़ियां, 01 सोने की चेन, 02 सोने के पेंडेंट, 01 जोड़ी सोने की बालियां और 13 विदेशी करेंसी नोट बरामद किए गए हैं.

कुछ दिनों पहले ही रखा था काम पर

डीसीपी के मुताबिक, यह घटना 21 जून 2025 को सामने आई, जब शिकायतकर्ता ने पाया कि उसकी नौकरानी बिना सूचना दिए काम पर नहीं आई और उसी दिन घर से कीमती गहने भी गायब हो गए. शिकायतकर्ता ने बताया कि, उसकी स्थायी नौकरानी के काम पर नहीं आने के कारण उसने कुछ दिनों पहले मीनाक्षी नाम की एक अस्थायी नौकरानी को काम पर रखा था. लेकिन 21 जून को वह बिना बताए काम पर नहीं आयी और घर से सोने के आभूषण आदि गायब पाए गए. शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर जंगपुरा एक्सटेंशन थाने में बीएनएस की संबंधित धराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई.

अपराध की गंभीरता को देखते हुए, इस मामले को सुलझाने के लिए एसएचओ पंकज कुमार के नेतृत्व और एसीपी लाजपत नगर मिहिर सकरिया की देखरेख में जंगपुरा चौकी के इंचार्ज एसआई अरुण, एसआई पारस, हेड कांस्टेबल कुलविंदर, हेड कांस्टेबल रविंदर, कांस्टेबल करण और लेडी कांस्टेबल वंदना की टीम का गठन किया गया.

शक के बिना पर नौकरानी तक पहुंची पुलिस

टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेजों का विश्लेषण किया और शक के बिना पर नौकरानी मीनाक्षी का पता लगाते हुए गजियाबाद के लोनी स्थित उंसके घर पहुंची. जहां की गई कड़ी पूछताछ में नौकरानी मीनाक्षी ने स्वीकार किया कि उसने शिकायतकर्ता के गहने चुराए थे. उसने खुलासा किया कि, उसने वह गहने भोगल में एक जौहरी प्रमोद गुप्ता को बेचे थे. जिस पर पुलिस ने भोगल स्थित जौहरी के दुकान पर छापेमारी की और उसे भी दबोच लिया. उसकी दुकान से चोरी की 05 सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन, दो सोने के पेंडेंट और कान की एक जोड़ी बाली बरामद की गईं.

गहनों को बेचने पर मिले ढाई लाख

आरोपी मीनाक्षी की निशानदेही पर, जौहरी को बेचे गए गहनों के बदले में उसे मिले 2.52 लाख रुपये नकद उसके घर से बरामद किए गए. इसके अलावा, उसके कब्जे से चोरी के 13 विदेशी करेंसी नोट भी बरामद किए गए. मीनाक्षी ने बताया कि, बड़ी कमाई करने के लालच में उसने इस घटना को अंजाम दिया था. चूंकि वह केवल अस्थायी अवधि के लिए वहां थी, उसने सोचा कि यह मालिक के लॉकर में सेंध लगाने और कीमती सामान चुराने का सबसे अच्छा समय है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Wife Murder : पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, देख दंग रह गई पुलिस
MLA रिकेश की पहल पर जुनवानी से भिलाई तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ रूपये स्वीकृत, नगरीय प्रशासन विभाग ने भिलाई आयुक्त से मंगाया DPR
केवल Mahadev ही नहीं GOA Online गेमिंग ऐप से भी कई हुए आबाद-बरबाद, हारने के बाद कर्ज और ब्याज चुकाने 3 युवकों ने लूट लिया पेट्रोल पंप, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा तो तोते की तरह बताने लगे कहानी
Bus Accident Tamil Nadu : दो बसों की भिड़ंत से बड़ा हादसा, 6 की मौत, 30 से अधिक घायल
Flipkart Freedom Sale : शुरू हुई फ्रीडम सेल, iPhone से Smart TV तक पर बंपर आफर, यहां देखें पूरी डिटेल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Elephant Attack
Surajpur Elephant Attack :  सूरजपुर में 12 हाथियों का झुंड पहुंचा, महुली समेत कई गांवों में बढ़ी दहशत

जिले के बिहारपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों की…

NEET UG Counselling
NEET UG Counselling : छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, 15 अक्टूबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश…

Raipur Murder Case
Raipur Murder Case :  रायपुर में देवी प्रतिमा के स्वागत के दौरान खूनी विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की मौत

रायपुर के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के…

Jeremy Schofield Tattoo
Jeremy Schofield Tattoo :  शरीर के 90% हिस्से पर टैटू, कनाडा के जेरेमी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

कनाडा के जेरेमी स्कोफील्ड अपने अनोखे शौक की…

8th Pay Commission :  8वें वेतन आयोग में 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?