सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। रायपुर के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के पास देवी प्रतिमा के स्वागत के दौरान (Raipur Murder Case) हुए विवाद में 18 वर्षीय गौरव सेन की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात नाचने के दौरान हुए विवाद में एक नाबालिग ने पेपर कटर से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गौरव की जांघ में चोट लगी और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद Raipur Murder Case
स्थानीय जानकारी के अनुसार, पंडाल के सामने नाचने को लेकर दो किशोरों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आए आरोपी ने पंडाल निर्माण के लिए रखे पेपर कटर से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे गौरव पर हमला
विवाद शांत कराने पहुंचे गौरव सेन की बाईं जांघ पर पेपर कटर से वार किया गया। चोट से नस कटने और अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई।
सीसीटीवी से पकड़ा गया नाबालिग
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी नाबालिग को पकड़ (Raipur Murder Case) लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आठवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि गौरव सैलून का काम सीख रहा था। शुरुआती जानकारी में दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
खबरें और भी पढ़ें…Jeremy Schofield Tattoo : शरीर के 90% हिस्से पर टैटू, कनाडा के जेरेमी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड


