CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीलमपुर की ‘लेडी डॉन’ जिकरा का कुणाल हत्याकांड में आया नाम, जा चुकी है जेल

सीलमपुर की ‘लेडी डॉन’ जिकरा का कुणाल हत्याकांड में आया नाम, जा चुकी है जेल

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

चेहरा मासूम, इरादे खतरनाक..!

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की गुरुवार देर शाम हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड के प्रमुख हत्यारोपियों में साहिल और जिकरा का नाम सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन हैं. हालांकि, पुलिस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जिकरा दिखने में मासूम और खूबसूरत है, लेकिन उसके कारनामे खतरनाक हैं। जरायम की दुनिया में वो बंदूक वाली और लेडी डॉन के नाम से चर्चित है।

कुणाल के हत्यारोपियों में से एक लेडी डॉन जिकरा के मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि वह कई क्रिमिनल ग्रुप की मुखिया है. वह पहले भी जेल जा चुकी है। उसका भाई साहिल जरायम भी अपराध की दुनिया का जाना पहचाना नाम है।

कौन है लेडी डॉन जिकरा? : लेडी डॉन या फिर बंदूक वाली लड़की जिकरा रील्स बनाने की शौकीन है। जिकरा कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की गर्लफ्रेंड है। उसके खौफ और दबंगई का असर अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वह पुलिस की गिरफ्त में भी रील्स बनवा लेती है। कई पुलिस वाले भी उसके नजदीक बताए जाते हैं।

दिल्ली में इसी साल होली के दिन देसी कट्टा लहराने के मामले में वह आरोपी है। उस समय भी लेडी डॉन जिकरा सुर्खियों में आई थी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस कुणाल की हत्या के मामले में ढूंढ रही है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन वो अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है।

क्या है पूरा मामला? : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय कुणाल की चाकुओं से गोदकर गुरुवार को हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में हुई है।

लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था। कुणाल को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया है कि कुणाल के हत्यारोपी बहुत जल्द जांच टीम की गिरफ्त में होंगे।

दूसरी तरफ इस घटना के बाद से सीलमपुर इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन ​बीती रात से जारी है। नाराज लोगों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली
Delhi Fire: दिल्ली के बवाना में भीषण आग, जोरदार ब्लास्ट से ढह गई इमारत, मचा हड़कंप
CG Big Breaking : भिलाई, धमतरी, रायपुर में पुलिस की लगातार दबिश के बाद बिलासपुर में पकड़ाई सहायक संचालक गीताजंली गजभिए, भेजी गई जेल, मछली पालन विभाग में 2.16 करोड़ का घोटाला कर हुई थी “9 दो 11”
The smugglers incited the crowd : घेराबंदी में फंसे शराब तस्करों ने भीड़ को उकसाया, लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
Thailand Visa : थाईलैंड घूमने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Labour Welfare
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा…

Kesra Irrigation Project
Kesra Irrigation Project : दुर्ग में सिंचाई योजना को 14.61 करोड़ मंजूर, 1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

दुर्ग जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत…

Jashpur Road Project
Jashpur Road Project : जशपुर में सड़कों के लिए 12.63 करोड़ मंजूर, 27.6 किमी मार्ग होंगे मजबूत

जशपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने…

Fish Farming
Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार

मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम ताराबहरा निवासी अरविंद सिंह…

Shani Nakshtra Parivartan
Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : ज्योतिष में शनि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?