सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। कनाडा के जेरेमी स्कोफील्ड अपने अनोखे शौक की वजह से दुनियाभर (Jeremy Schofield Tattoo) में चर्चा में हैं। उन्होंने शरीर के 90 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर टैटू बनवाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। उनके शरीर पर स्याही की करीब 40 परतें हैं और कुछ हिस्सों पर 100 से ज्यादा बार टैटू बनाया जा चुका है।
बेटे के नाम से शुरू हुआ सफर Jeremy Schofield Tattoo
जेरेमी ने 2005 में अपनी बाईं बांह पर बेटे के नाम का पहला टैटू बनवाया था। धीरे-धीरे यह शौक उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया। अल्बर्टा में रहने वाले जेरेमी के शरीर पर 100 से ज्यादा पियर्सिंग भी हैं।
त्वचा पर टैटू की 40 परतें
जेरेमी के शरीर के कई हिस्सों पर बार-बार टैटू बनाए (Jeremy Schofield Tattoo) गए हैं। वह इस उपलब्धि को वर्षों की मेहनत और धैर्य का परिणाम मानते हैं। उनके लिए यह रिकॉर्ड किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
चेहरे को टैटू से क्यों रखा दूर?
शरीर के अधिकांश हिस्से पर टैटू बनवाने के बावजूद जेरेमी ने चेहरे को ज्यादातर टैटू (Jeremy Schofield Tattoo) से दूर रखा है। उनका कहना है कि वह आईने में खुद को आसानी से पहचानना चाहते हैं। उनके टैटू में परिवार, बेटे की मां और पालतू कुत्ते से जुड़ी यादें भी शामिल हैं।
खबरें और भी पढ़ें…8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग में 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित



