CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » औरंगजेब विवाद की चुनावी राज्य बिहार में भी एंट्री, JDU MLC खालिद अनवर बोले- नहीं थे जालिम, BJP ने की एक्शन की मांग

औरंगजेब विवाद की चुनावी राज्य बिहार में भी एंट्री, JDU MLC खालिद अनवर बोले- नहीं थे जालिम, BJP ने की एक्शन की मांग

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च विधानसभा चुनाव से पहले औरंगजेब विवाद ने बिहार की सियासत का दरवाजा खटखटा दिया है. ‘औरंगजेब अच्छा बादशाह था या जालिम’ इस मुद्दे पर बिहार के दो सियासी दोस्तों बीजेपी और जेडीयू के बीच टकराव की नौबत आ गई है.

जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा है कि औरंगजेब जालिम बादशाह नहीं बल्कि अच्छे बादशाह थे. उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने मंदिरों का नहीं तोड़ा था. जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर के बयान पर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नीरज बबलू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा है कि देश को पता है कि औरंगजेब एक लूटेरा था. जो भी उसकी तारीफ करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने कहा है कि औरंगजेब की तारीफ करने वाले लोगों को इतिहास पढ़ना चाहिए. गौरतलब है कि हिंदी फिल्म ‘छावा’ के रिलीज होने के बाद देश भर में इस फिल्म पर चर्चा हो रही है. साथ ही बतौर मुगल शासक औरंगजेब के किरदार पर भी देश भर में चर्चा हो रही है. साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये विवाद अब बिहार में भी चला आया है. सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी खालिद अनवर ने औरंगजेब की पक्ष में बयान दिया है.

उन्होंने कहा है कि औरंगजेब एक अच्छा शासक था और उनको जिस तरह से जालिम  बताया जाता है वो उतना जालिम नहीं था बल्कि एक लॉबी है जो उनको जालिम बताने की कोशिश कर रही है. खालिद अनवर ने औरंगजेब पर दिए गए सपा नेता अबू आजमी के बयान का समर्थन किया और कहा, “देखिए ये बदकिस्मती है हमारे देश के राजनीति की कि संसद में एकैडेमिक चर्चा होती है, कोई सिनेमा बन रहा है, कोई आर्टिकल लिख रहा है तो ये शैक्षणिक चर्चा है, इस पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन औरंगजेब पर लोगों की राय अलग अलग है, बड़े इतिहासकार ने ये कहा है कि औरंगजेब एख अच्छा शासक था. और उनको जिस तरह से जालिम बताया जाता है वो उतना जालिम नहीं था… ये एक एकैडेमिक चर्चा है, इस पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती, ना ही किसी राजनीतिक पार्टी के जलसे में इस पर बात की जा सकती है. र औरंगजेब के बारे में इस प्रकार का दुष्प्रचार नहीं किया जाना चाहिए.

इस चर्चा से कोई राजनीतिक पार्टी क्या हासिल करना चाहती है मुझे नहीं समझ में आता है.”जेडीयू नेता के इस बयान को बीजेपी ने लपक लिया. बीजेपी विधायक और बिहार सरकार में मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि देश को पता है कि औरंगजेब एक लूटेरा था. जो उसकी तारीफ करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. औरंगजेब की तारीफ करने वाले लोगों को इतिहास को पढ़ना चाहिए. 

‘खेतों में दबा है सोना…’ MP के इस गांव में ग्रामीण टॉर्च जलाकर कर रहे खुदाई, VIDEO वायरल..
‘इन गानों को नियमित रूप से बजाएं’, प्राइवेट रेडियो स्टेशनों से महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार की खास अपील
एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश के जीजा ने दोस्त के साथ भिलाई टाउनशिप में चलाया चाकू, घायल युवक अस्पताल में
Arang Solvent Plant Incident : आरंग के सॉल्वेंट प्लांट में सहकर्मी पर जानलेवा हमला, एयर ब्लोअर से हवा भरने के आरोप में मामला दर्ज
लिव इन में रह रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, नशे को लेकर प्रेमिका से हुई बहस, लड़के ने लगा ली फांसी, पुलिस मौके पर, लड़की से पूछताछ जारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Hammer Attack Arrested
Bemetara Hammer Attack Arrested : बेमेतरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bemetara Hammer Attack Arrested : आरोप है कि…

Gold Silver Price 2026
Gold Silver Price 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी ₹1.53 लाख के पार; सोना भी ₹1.25 लाख के करीब

Gold Silver Price 2026 : विशेषज्ञों के मुताबिक,…

Dhruv Rathee Defamation Case
Dhruv Rathee Defamation Case : ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट में नहीं हुए पेश

Dhruv Rathee Defamation Case : बताया जा रहा…

Chhattisgarh UDISE Data Entry
Chhattisgarh UDISE Data Entry : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में लगभग पूरी हुई यू-डाइस एंट्री, प्राइवेट स्कूलों के 5 हजार से ज्यादा बच्चों का डेटा बाकी

Chhattisgarh UDISE Data Entry : अगला शैक्षणिक सत्र…

Arun Sao Statement
Arun Sao Statement : अरुण साव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अंबेडकर को उनका हकदार सम्मान नहीं दिया

Arun Sao Statement : साव ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?